{"_id":"69f6051bd6e36c247c0343b5","slug":"jesus-and-mary-college-will-adopt-five-villages-in-loni-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134767-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जीसस एंड मेरी कॉलेज लोनी के पांच गांवों को लेगा गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जीसस एंड मेरी कॉलेज लोनी के पांच गांवों को लेगा गोद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय का जीसस एंड मेरी कॉलेज गावों के विकास को आगे आया है। कॉलेज ने उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के पांच गांवों, गनौली, सिरौली, नानो, नौरासपुर और अलीपुर को गोद लेने का निर्णय लिया है। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. सिस्टर मॉली के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को लोनी क्षेत्र का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर, जिला अधिकारी रविंद्र कुमार मंदार, ब्लॉक प्रमुख कोमल वंदना गुर्जर और आंगनवाड़ी कर्मचारियों से मुलाकात कर विकास योजनाओं पर चर्चा की। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण और सतत विकास को बढ़ावा देना है।