फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jeetan Ram manjhi car accident in delhi

बाल-बाल बचे जीतनराम मांझी, दिल्ली में टकराई उनकी कार

Mon, 14 Sep 2015 10:35 PM IST
Updated Mon, 14 Sep 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
jeetan Ram manjhi car accident in delhi

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी सोमवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब उनकी गाड़ी एक कोरोला गाड़ी से टकरा गई। दुर्घटना में किसी को चोट नहीं लगी है।

विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को भी नहीं दी गई है। तुगलक रोड थाना पुलिस का कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। इसलिए कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को अकबर रोड पर उस समय दुर्घटना हुई जब जीतनराम मांझी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर हुए समझौते के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आवास से निकले थे।

विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष के घर से निकलते ही हुई घटना

jeetan Ram manjhi car accident in delhi

जैसे ही वह भाजपा अध्यक्ष के घर से निकले उनकी गाड़ी से एक डॉक्टर की कोरोला टकरा गई। दुर्घटना में दोनों पक्षों में से किसी को चोट नहीं लगी है।


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में न तो पीसीआर कॉल हुई और न ही पुलिस में कोई लिखित शिकायत दी गई है।

हालांकि मामले की सूचना के बाद हंगामा जरूर मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed