फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JD-U president Spoke Bhagwat speaking beyond Constitution.

जदयू अध्यक्ष बोले- संविधान से परे जाकर बोल रहे हैं भागवत

Thu, 24 Sep 2015 04:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 24 Sep 2015 04:32 PM IST
विज्ञापन
JD-U president Spoke Bhagwat speaking beyond Constitution.

आरक्षण को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवात के बयान पर जनता दल युनाइटेड के अध्यक्ष शरद यादव ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भागवत संविधान से परे जाकर बोल रहे हैं।

विज्ञापन


आरक्षण से 80 फीसदी लोग जुड़े हुए हैं, इसे खत्म नहीं किया जा सकता। वह गुड़गांव में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में एनडीए साफ हो जाएगा।
विज्ञापन


यह डर प्रधानमंत्री को भी है इसीलिए इस समय वहां पूरी भारत सरकार बैठी है। बिहार विधानसभा चुनाव में उनके गठबंधन ने सीटों का कोई टारगेट नहीं रखा है। टारगेट इतिहास बदलने का है। यादव ने कहा कि टिकट बंटवारे को लेकर नाराजगी अन्य पार्टियों में भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा से अच्छे हैं हमारे प्रचारक

JD-U president Spoke Bhagwat speaking beyond Constitution.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले सपना दिखाया था कि वह हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। काला धन लाएंगे। लेकिन न तो लोगों को रोजगार मिला और न ही काला वापस आया।

किसी को 15 लाख रुपये मिले हैं क्या काले धन के। उन्होंने कहा कि भाजपा की इसी वादा खिलाफी को जदयू हथियार बनाएगी। यादव ने कहा कि भाजपा ने कोई ऐसा काम नहीं किया जिससे लोगों की जिंदगी सुधरी हो। आज ही हरियाणा में चुनाव करवा लीजिए तो भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

बिहार चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हजार प्रचारक भी चले जाएं तो कुछ होने वाला नहीं है क्योंकि अब तक वहां के लिए केंद्र सरकार ने कुछ नहीं किया। जदयू में हर तहसील में नेता हैं जो भाजपा के स्टार प्रचारकों से अच्छा बोल लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed