{"_id":"59072b3a4f1c1bcf3a442263","slug":"jbt-teachers-sweating-to-make-medical-certificate","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए जेबीटी शिक्षकों ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए जेबीटी शिक्षकों ने बहाया पसीना
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 02 May 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जेबीटी शिक्षकों को मेडिकल बनाने के लिए सोमवार को सिविल अस्पताल में मारामारी का माहौल रहा। स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन में करीब 45 से अधिक जेबीटी शिक्षकों का मेडिकल करने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
ऐसे में परेशान शिक्षकों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ आक्रोश जताया। इस दौरान विभिन्न कक्षों में मेडिकल बनाने में लगे कर्मचारियों एवं शिक्षकों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान शिक्षकों ने ही मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़, रोहतक, भिवानी, झज्जर, पलवल समेत 22 जिलों से जेबीटी शिक्षक सुबह 10 बजे ही जिला अस्पताल पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सही जवाब नहीं मिलने पर जेबीटी शिक्षकों ने जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अपनी परेशानी बताई, लेकिन फिर भी समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे तक सिर्फ 10 शिक्षकों का मेडिकल हो सका है। वहीं बढ़ी संख्या में पहुंचे शिक्षक अपना मेडिकल बनाने के लिए अडे रहे। इस दौरान कुछ शिक्षकों ने गर्मी में परेशान होकर हंगामा किया। वहीं महिला शिक्षक भी अपने बच्चों के साथ मेडिकल प्रक्रिया को पूर्ण कराने के लिए भाग दौड़ करती नजर आई। वहीं पिछले दो दिन से अधूरे दस्तावेज के साथ पहुंचने वाले जेबीटी शिक्षकों ने सोमवार को अपने दस्तावेज जमा कराकर सत्यापन किया।
इस तरह से लग जाएंगे 18 दिन
जिस तरह से जिला अस्पताल में नियुक्ति होने वाले जेबीटी शिक्षकों के लिए प्रक्रिया अपनाई जा रही है, उससे करीब 16 से 18 दिन का समय लग जाएगा। सीएमओ द्वारा 50 शिक्षकों की सूची जारी की जा रही है, ऐसे में किसका नंबर आएगा। यह भी पता नहीं चल रहा है। बताया जा रहा है कि सीएमओ टीम द्वारा लचर गति से मेडिकल बनाने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में शिक्षा विभाग में कब नियुक्ति होगी, यह भी पता नहीं चल रहा है।
ईसीजी को कर दिया जल्दी बंद
जेबीटी शिक्षकों ने बताया कि मेडिकल प्रमाण पत्र शिक्षा विभाग को जल्दी प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग नहीं मिल रहा है। सोमवार को ईसीजी कक्ष को जल्दी बंद कर दिया। ऐसे में मंगलवार को फिर आना पड़ेगा। ब्लड टेस्ट, आंखों की जांच, एक्सरे आदि के लिए काफी परेशान होना पड़ा। जेबीटी शिक्षकों ने बताया कि तीन साल बाद नियुक्ति का मौका मिला है। अब किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं चाहते हैं।
एक दिन में 50 शिक्षकों का मेडिकल करने के लिए बात की जा रही है। ऐसे में शिक्षकों को नियुक्ति कब मिल पाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम को सहयोग कर प्राथमिकता से कार्य करना चाहिए।-राजसिंह, जिला प्रधान, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ
जेबीटी शिक्षकों का मेडिकल बनाने के लिए सीएमओ को सूची भेज दी गई है। जेबीटी शिक्षकों की मेडिकल को लेकर शिकायत आ रही है, इसके बारे में बातचीत की जा रही है। जल्द ही समाधान निकाला जाएगा।-सतेंद्र कौर, जिला शिक्षा अधिकारी, फरीदाबाद