फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JBT students will put online attendance.

जेबीटी छात्रों को अब लगानी होगी ऑनलाइन हाजिरी

Tue, 17 Nov 2015 06:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 17 Nov 2015 06:29 PM IST
विज्ञापन
JBT students will  put online attendance.

जेबीटी छात्र अब क्लास से बंक नहीं मार सकेंगे। कॉलेज प्रबंधन प्रत्येक छात्र की रोजाना ऑनलाइन हाजिरी शिक्षा विभाग को भेजेगा। जेबीटी की पढ़ाई के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले कॉलेजों और लापरवाही बरतने वाले छात्रों पर नकेल कसने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


कई प्राइवेट कॉलेज अपने यहां विद्यार्थियों को एडमिशन देते हैं और उनसे कई गुना फीस लेकर कॉलेज न आने की रियायत दे देते हैं। जिसे & apos;नॉन अटेडिंग क्लॉस’ कहा जाता है।
विज्ञापन


इसका सीधा असर डीएड के रिजल्ट पर पड़ रहा था। लगातार दो साल से डीएड का रिजल्ट लगातार गिर रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे संबंधित दिशा-निर्देश कॉलेजों को जारी कर दिए गए हैं। लगातार गैर हाजिर रहने वाले छात्रों का दाखिला निरस्त कर दिया जाएगा। इसकी जवाबदेही कॉलेज प्रबंधन की होगी।

स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) की ओर से तैयार की गई नई गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश में सभी डीएड कॉलेजों को अब अपने यहां पढ़ने वाले जेबीटी विद्यार्थियों की हाजिरी प्रतिदिन ऑनलाइन विभाग को भेजनी होगी।


शिक्षा विभाग की विशेष जांच टीमें कॉलेजों का निरीक्षण करेंगी और ऑनलाइन प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वाले कॉलेजों की रिपोर्ट विभाग को भेजी जाएगी।

इस संबंध में बालाजी कॉलेज ऑफ एजूकेशन के प्रबंधक जगदीश चौधरी ने बताया कि एससीईआरटी की नई व्यवस्था से शिक्षण संस्थानों और छात्रों की लापरवाही पर अंकुश लगा जाएगा। इसका सकारात्मक असर परीक्षा परिणाम पर दिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed