फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jaypee company is against selling their land to bank

जेपी मामला : बैंकों को जमीन बेचने पर कंपनी ने जताया विरोध

Wed, 16 Aug 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 16 Aug 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
jaypee company is against selling their land to bank
demo pic

जेपी कंपनी की ओर से बैकों को जमीन बेचने पर किसानों ने विरोध किया है। भाकियू (अंबावता) ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि अभी तक उन जमीनों पर किसानों को 64.7 फीसदी मुआवजा नहीं मिला है। लिहाजा जमीन बेचने की अनुमति न दी जाए।

विज्ञापन


यूनियन के जिलाध्यक्ष नरेश चपराना ने बताया कि प्राधिकरण के द्वारा जेपी समूह को जो भूमि दी गई थी। उसकी बाबत किसानों को मिलने वाला 64 फीसदी अतिरिक्त प्रतिकर शासन के आदेश के बावजूद अभी किसानों को नहीं दिया है।
विज्ञापन


प्राधिकरण कोर्ट में मामला लंबित होने की वजह बताकर किसानों को टरका रहा है। उधर किसानों का कहना है कि जेपी समूह ने कंपनी के दिवालिया होने का हवाला देते हुए उन्हीं कंपनियों को जमीन बेच रहा है, जिन बैंकों से जेपी समूह ने लोन ले रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

jaypee company is against selling their land to bank
demo pic

​किसानों ने डीएम से वार्ता करने के बाद उन्हें  ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा  कि किसान तब तक अपनी जमीन पर कब्जा नहीं देगा जब तक उन्हें अपना अधिकार नहीं मिल जाता।

उन्होंने जिलाधिकारी व मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण से जेपी समूह द्वारा बैंकों को बेची जा रही भूमि पर तुरंत रोक लगने की मांग की। इस मौके पर जग्गी पहलवान, सूबेदार, कृष्णनागर, राजवीर, जतन, अनिल, संदीप, रविंद्र, हरेंद्र, मनोज दादरी, नरेंद्र, श्यामवीर मौजूद थे।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed