दमदार प्रदर्शन से टीम इंडिया का हिस्सा बने साइबर सिटी के युजवेंद्र और जयंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव से हरियाणा के लिए क्रिकेट खेलने वाले 25 वर्षीय युजवेन्द्र चहल और 26 वर्षीय जयंत यादव का देश की टीम में चयन हो गया है। इन दोनों का चयन जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज दौरे के लिए हुआ है। युजवेंद्र ने बताया कि उन्हें अपने सेलेक्शन की जानकारी ट्विटर से मिली।
हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव ओपी तनेजा ने कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। अन्य खिलाड़ियों को इससे प्रेरणा और बेहतर करने की सीख मिलेगी। मूल रूप से जींद के रहने वाले युजवेंद्र गुड़गांव जिले के लिए खेलते हैं। वह दिल्ली में रहते हैं।
वर्तमान में वह आईपीएल के रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरु टीम में खेल रहे हैं। राइट ऑर्म लेग स्पिनर क्रिकेटर ने कहा कि उसके लिए यह बड़ा मौका है। चयनकर्ताओं ने उस पर जो विश्वास दिखाया है वह उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
कड़ी मेहनत के बल पर इन खिलाड़ियों ने देश की टीम में जगह बनाई है
उन्होंने बताया कि आईपीएल के बाद वह दिल्ली में अभ्यास करेंगे। युजवेंद्र ने वर्ष 2000 में अपने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत की थी। वह हरियाणा रणजी टीम का भी हिस्सा हैं। गुड़गांव खेल विभाग में तैनात क्रिकेट कोच सुखबिंदर सिंह बावा ने कहा कि गुड़गांव और हरियाणा के लिए यह खुशी का क्षण है।
अपनी कड़ी मेहनत के बल पर इन खिलाड़ियों ने देश की टीम में जगह बनाई है। जंयत यादव ऑल राउंडर हैं। वह 2011-12 से हरियाणा टीम का हिस्सा हैं। वर्ष 2014 से वह दिल्ली डेयर डेविल्स का हिस्सा हैं।