फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jayant showed solidarity on the Singhu border

सिंघु बॉर्डर पर जयंत ने दिखाई एकजुटता, कहा- राष्ट्रीय लोकदल किसान आंदोलन के साथ

Thu, 03 Dec 2020 06:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली    Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Dec 2020 06:01 AM IST
विज्ञापन
Jayant showed solidarity on the Singhu border
जयंत चौधरी सिंघु बॉर्डर पहुंचे... - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी बुधवार को सिंघु बार्डर पहुंचे और उन्होंने आंदोलन में शामिल होकर किसानों की मांगों के साथ एकजुटता दिखाई। उन्होंने आंदोलनकारियों को खाना खिलाया और भोजन सामग्री का वितरण किया। वहीं, किसान नेताओं के साथ मुलाकात में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसान आंदोलन के साथ खड़ा रहेगा।

विज्ञापन


जयंत चौधरी ने कहा कि वह और उनकी पार्टी हमेशा से किसानों के साथ रही है। किसान की सेवा ही उनके व पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए पुण्य है। आंदोलन में शामिल होने के बावजूद भी उन्होंने मंच पर जाने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


इस दौरान जयंत चौधरी ने खुद किसानों को खाना परोसा और भोजन सामग्री वितरित की। साथ ही आंदोलनकारियों के साथ हर वक्त खड़े होने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश के किसान संकट में हैं, ऐसे में उनकी सेवा करना मेरा कर्तव्य है। तीनों नए कृषि कानून किसानों पर थोपे गए हैं, जो किसानों के बजाय कॉरपोरेट को लाभान्वित करेंगे। केंद्र सरकार को इसे वापस लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed