फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Javed appeared in Gonda court, the incident started investigation Recreation

गोंडा कोर्ट में पेश हुआ जावेद, घटना का रीक्रिएशन कर जांच शुरू

Wed, 01 Jul 2015 11:43 PM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Javed appeared in Gonda court, the incident started investigation Recreation

देश की सबसे सुरक्षित माने जाने वाली तिहाड़ जेल से फरार हुए कैदी जावेद को बुधवार को गोंडा की लोकल कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली पुलिस और तिहाड़ की संयुक्त टीम को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के पुलिस की टीम जावेद को लेकर दिल्ली पहुंच जाएगी। इसके बाद इसे दिल्ली की कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तिहाड़ प्रशासन से खबर मिलने के बाद ही पुलिस ने फरार जावेद की तलाश शुरू कर दी थी। जावेद जेल से फरार होने के बाद सीधे देवली अपने चाचा सईद के घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंबरों का पीछा कर पुलिस पहुंची थी जावेद तक

Javed appeared in Gonda court, the incident started investigation Recreation

वहां उसने रास्ते से फोन कर चाचा व भाई को बताया कि वह जेल से भाग आया है। जावेद ने चाचा और भाई से कपड़े और मोबाइल लाने के लिए कहा। फौरन चाचा और भाई कपड़े और दो मोबाइल लेकर जावेद के पास पहुंच गए। पुलिस ने इन्हीं नंबरों की पहचान कर उसकी लोकेशन से जावेद का पीछा करना शुरू किया।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो में से एक फोन चलता रहा। पुलिस नंबरों के आधार पर पीछा कर जावेद तक गोंडा पहुंच गई। मंगलवार रात को उसे पुरे सिधारी, गोपाथपुर, गांव बस्ती, गोंडा से दबोच लिया।

गौरतलब है कि शनिवार को जावेद एक अन्य कैदी फैजान के साथ जेल से फरार हो गया था। फैजान को तो पकड़ लिया गया था, लेकिन जावेद फरार होने में कामयाब रहा था।

इस तरह चल रही है कैदी भागने की जांच

Javed appeared in Gonda court, the incident started investigation Recreation

तिहाड़ से दीवार फांदने और सेंधमारी करके कैदी के भागने की घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पश्चिम जिले के जिला मजिस्ट्रेट की अगुवाई में वारदात की री-क्रिएशन के साथ जांच शुरू हुई।


जांच अधिकारी ने उन सभी जगहों का मुआयना किया, जहां से कैदी ने जेल की दीवारों को फांदा और सेंधमारी करके जेल से बाहर निकला। जेल संख्या सात और 8/9 के कर्मियों के अलावा आईटीबीपी और तमिलनाडु स्पेशल स्टाफ से भी पूछताछ की।

तिहाड़ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम जिले के मजिस्ट्रेट बीएस जगलान अपने दो अधिकारियों के साथ जेल ब्रेक की घटना की जांच करने बुधवार को तिहाड़ जेल पहुंचे। जगलान ने जेल अधिकारियों के साथ उन सभी जगहों का मुआयना किया जहां से होते-होते कैदी फरार हुआ था।

जावेद के साथ फरार और फिर गिरफ्त में आए फैजान से पूछताछ कर उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली। जगलान सबसे पहले उस वार्ड में गए जहां जावेद और फैजान बंद थे। जेल से दोनों कैदी किस समय भागे थे इस पर अभी भी तिहाड़ प्रशासन कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।

हर पहलू की बारीकी से हो रही है जांच

Javed appeared in Gonda court, the incident started investigation Recreation

उस जगह का भी निरीक्षण किया गया जहां से जेल संख्या सात की दीवार से दोनों कैदियों ने छलांग लगाई थी। जेल संख्या आठ की उस दीवार का भी बारीकी से निरीक्षण किया जहां पर सेंधमारी की गई थी।


इसके बाद सेमी ओपन जेल के उस हिस्से में भी गए जहां से कैदी ने जेल परिसर से बाहर नाले में छलांग लगाई थी। सभी जगहों का निरीक्षण करने के बाद जेल संख्या सात और 8/9 में उस वक्त ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों से भी पूछताछ की गई और यह जानने का प्रयास किया कि कहीं वारदात को अंजाम दिलाने में कोई जेलकर्मी तो शामिल नहीं है।

जांच अधिकारी जगलान जेल में पहले काम कर चुके हैं इसलिए उन्हें तिहाड़ जेल की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के अलावा जेलकर्मियों की कार्यप्रणाली की भी पूरी जानकारी है।

सूत्रों की माने तो जांच अधिकारी ने आईटीबीपी और तमिलनाडु स्पेशल स्टाफ के जवानों से भी पूछताछ की। जांच अधिकारी को अभी इस मामले में और पूछताछ करनी है। संभव है कि जांच में जेल के कुछ अधिकारियों का भी सहयोग लिया जाए। बृहस्पतिवार को दोबारा से जांच के लिए जांच अधिकारी तिहाड़ पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed