{"_id":"599b1b344f1c1bc5648b479b","slug":"javdekar-said-physical-fitness-is-also-important-along-with-studies","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताब के साथ शारीरिक फिटनेस बेहद जरूरी : जावडेकर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किताब के साथ शारीरिक फिटनेस बेहद जरूरी : जावडेकर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 22 Aug 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ शिक्षा में मजबूती ही देश के विकास का आधार है। क्योंकि स्कूल स्तर पर ही हम छात्र को मजबूत कर सकते हैं। हालांकि छात्र को सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि शारीरिक व मानसिक मजबूती भी जरूरी है।
विज्ञापन
इसी के चलते केंद्रीय विद्यालय के 12 लाख छात्रों के लिए हेल्थ और फिटनेस रिपोर्ट कार्ड तैयार किया गया है। यह बात मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सोमवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन के हेल्थ और फिटनेस रिपोर्ट कार्ड के उद्घाटन अवसर पर कही।
विज्ञापन
जावडेकर ने कहा कि अब छात्र को प्रतिदिन एक घंटे तक खेलकूद का मौका मिलेगा, जिससे शारीरिक फिटनेस के साथ अन्य छात्रों के साथ संवाद होने से दोस्ती की भावना भी जागृत होगी।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट कार्ड में छात्र का नाम, जन्मतिथि, आधार, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, मनपसंद स्पोर्ट्स, हॉबी, आंख की रोशनी का स्तर, मेडिकल चैकअप, यदि पूर्व में कोई बीमारी रही हो कॉलम को भरना होगा। इसके अलावा छात्र को दौड़ लगानी होगी, जिसमें उसकी शारीरिक कमियों को परखा जाएगा, जिसमें पैरों के कूदने, लांघना आदि शामिल हैं।