{"_id":"5e2b89d28ebc3e4ad9296ff6","slug":"javadekar-asked-wants-jinnah-type-independence-or-bharat-mata-ki-jai","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा चुनावः जावड़ेकर ने कहा, जिन्ना वाली आजादी चाहिए या भारत माता की जय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा चुनावः जावड़ेकर ने कहा, जिन्ना वाली आजादी चाहिए या भारत माता की जय
Sat, 25 Jan 2020 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 25 Jan 2020 05:50 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय वन, पर्यावरण, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहीन बाग दिल्ली चुनाव का सियासी अखाड़ा बन गया है। भाजपा ने भी इसे लेकर तेवर कड़े कर लिए है और पार्टियों ने एक-दूसरे पर किये जाने वाले प्रहारों को धार देना शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि दिल्ली वालों को यह तय करना होगा कि उन्हें जिन्ना वाली आजादी चाहिए या भारत माता की जय बोलने वाली।
विज्ञापन
जावड़ेकर ने केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के साथ केजरीवाल सहानुभूति दिखाते हैं। जामिया, सरिता बिहार, जसोला की सड़कें बंद है। इन इलाकों में रहने वाले लोग परेशान हैं। दिल्ली की जनता को सवाल पूछना चाहिए कि हिंसा करने वालों ने किसकी संपत्ति जलाई।
विज्ञापन
यहां के लोगों के परेशानी से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। बच्चों के दिमाग में जहर भरा जा रहा है। ये जहर टुकड़े टुकड़े गैंग, आप व कांग्रेस भर रही है। पाकिस्तान से आए हुए अल्पसंख्यक शरणार्थियों से सहानुभूति नहीं रखते। जबकि नागरिकता सुधार कानून देश की एकता के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
जामिया आंदोलन में आप और कांग्रेस का हाथ
जावड़ेकर ने कहा कि मोदी विरोधी ताकतें दिल्ली में हिंसा भड़का रही है। आम आदमी पार्टी ने वैसे लोगों को प्रत्याशी बनाया जो शाहीन बाग हिंसा में शामिल रहे। दिल्ली के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का शाहीन बाग पर दिए गए बयान से साफ हो गया कि जामिया में होने वाले आंदोलन के पीछे आम आदमी पार्टी का हाथ है। कांग्रेस के नेता भी मंच से गालियां दे रहे थे।
प्रदर्शनकारियों के साथ नारा लगा रहे थे। जावड़ेकर ने कहा कि एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बच्चा कह रहा है कि वह मोदी और अमित शाह को मार देगा। सबसे बड़ी विडंबना यह है जो लाइन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी लेती है। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बोलने लगते हैं।