{"_id":"19b28d1dc2db0fe94914e545b9155b77","slug":"jat-reservation-by-harayan-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण पर सख्त हरियाणा सरकार, नुकसान बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण पर सख्त हरियाणा सरकार, नुकसान बर्दाश्त नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 16 Feb 2016 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में जाट आरक्षण को लेकर चल रहे आंदोलन पर हरियाणा सरकार के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ कड़े सुर में नजर आए।
विज्ञापन
सख्त हिदायत के लहजे में उन्होंने कहा कि किसी को भी प्रदेश में अशांति और सरकारी संपत्ति को नुकसान करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
आंदोलन के नाम पर संपत्ति को नुकसान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कृषि मंत्री गुड़गांव में आयोजित मंडल स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आए थे।
बतौर मुख्यातिथि पहुंचे कृषि मंत्री ने एक बार फिर जाट आरक्षण की पैरवी करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल भरोसा दिलवा चुके हैं तो जाटों को आरक्षण मिलेगा।
विज्ञापन
वो इस मामले को लेकर खुद प्रधानमंत्री से जाट नेता के साथ मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मामले को लेकर गंभीर है तथा प्रधान सचिव स्तरीय एक कमेटी का गठन इसी मकसद से किया गया है, जो कि अध्ययन कर रिपोर्ट पेश करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल तो 12 मार्च को ही रिपोर्ट पेश करने की कह रहे थे, मगर पूरे मामले को देखने के लिए कमेटी ने 31 मार्च तक का समय मांगा है।
सांसद राजकुमार सैनी द्वारा जाट मंत्रियों पर आंदोलनकारियों को शह दिए जाने के आरोपों के सवाल को धनखड़ बड़ी ही साफगोई से टाल गए और कहा कि रेलवे ट्रैक या सड़क जाम कर न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन कर आंदोलन करना गलत है।
अपनी बात रखने का सबको हक है पर मर्यादा में रहकर आंदोलन करें। बता दें कि प्रदेश में आरक्षण देने की मांग को लेकर प्रदेश में कई खाप पंचायत और जाट नेता आंदोलन कर रहे हैं।