फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jat agitation: empty drum brought in the jam, filled with gasoline

जाट आंदोलन: ठेले में लेकर आए खाली ड्रम, पेट्रोल से भर दिए

Tue, 21 Mar 2017 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 21 Mar 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
Jat agitation: empty drum brought in the jam, filled with gasoline
ठेले में लेकर आए खाली ड्रम - फोटो : अमर उजाला

ऑल इंडिया जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा 20 मार्च को अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच की संभावनाओं के चलते पुलिस और प्रशासन मुस्तैद रहे। जिले में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात रही।

विज्ञापन


पेट्रोल पंपों पर ट्रैक्टर व ट्रॉली संचालकों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए, लेकिन इसके बावजूद आदेशों का पालन नहीं किया गया। शनिवार को जिलाधीश हरदीप सिंह ने जिले में धारा-144 लगाते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। रविवार को आदेशों की तहकीकात की गई। पेश है अमर उजाला की लाइव रिपोर्ट:
विज्ञापन


खुले में दिया जा रहा है पेट्रोल
जिलाधीश हरदीप सिंह ने सभी पेट्रोल पंपों के मालिकों को निर्देश दिए थे कि वे पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने वाले ट्रैक्टर व ट्रॉली संचालकों के वाहनों मेें 10 लीटर से अधिक पेट्रोल व डीजल ना डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही चालक का नाम, वाहन का पंजीकरण नंबर, वाहन में सवार व्यक्तियों की संख्या आदि रजिस्टर में दर्ज करें, लेकिन रविवार को जब इसकी तहकीकात की गई तो स्थिति बिल्कुल विपरीत दिखी।


सेक्टर-14 स्थित पेट्रोल पर ठेले में लेकर आए बड़े से ड्रम में पेट्रोल दिया जा रहा था। इसके अलावा छोटे कंटेनर और गैलन में भी यहां पेट्रोल दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed