फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jat agitation dozen trains canceled

जाट आंदोलन के कारण दर्जन से अधिक ट्रेनें निरस्त

Fri, 19 Feb 2016 06:19 PM IST
Updated Fri, 19 Feb 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
Jat agitation dozen trains canceled

जाट आंदोलन ने जहां रेलवे की मुसीबत बढ़ा दी है वहीं यात्री भी परेशान हो रहे हैं। दिल्ली-रोहतक रूट पर ट्रेनों का संचालन लगभग ठप हो गया है।

विज्ञापन


इस रूट पर चलने वाली ज्यादातर ट्रेन निरस्त कर दी गई हैं। कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चल रहीं हैं तो कई ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त हैं। इसके कारण यात्रियों को बेहद परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस रूट पर चलने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनें बृहस्पतिवार को निरस्त रहीं। आंदोलन के कारण इन ट्रेनों को शुक्रवार के लिए भी निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें शुक्रवार को भी निरस्त रहेंगी

Jat agitation dozen trains canceled

जाखल-दिल्ली पैसेंजर, दिल्ली-भवानी पैसेंजर, रोहतक-जिंद-रोहतक, नई दिल्ली-रोहतक एक्सप्रेस, दिल्ली-भटिंडा किसान एक्सप्रेस, तिलक ब्रिज-सिरसा-तिलक ब्रिज, रोहतक-भिवानी-रोहतक पैसेंजर, नई दिल्ली-रोहतक एमईएमयू, दिल्ली-जिंद पैसेंजर, दिल्ली-कुरुक्षेत्र डीएमयू, दिल्ली-नरवाना पैसेंजर, जिंद-रोहतक पैसेंजर, रोहतक-पानीपत-रोहतक, एकता एक्सप्रेस, फिरोजपुर-मुंबई जनता एक्सप्रेस, सराय रोहिल्ला-बीकानेर इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें बृहस्पतिवार को निरस्त रहीं।


ये ट्रेनें शुक्रवार को भी निरस्त रहेंगी। इसके कारण यात्रियों की परेशानी अभी थमने वाली नहीं है। यात्रियों की परेशानी को ध्यान में रख रेलवे कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चला रही है।

बृहस्पतिवार की तरह ही शुक्रवार को भी आजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस, फजिल्का-रेवाड़ी पैसेंजर, उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस, अवध-आसाम ट्रेन, सराय रोहिल्ला-फिरोजपुर इंटरसिटी, नई दिल्ली-लुधियाना शताब्दी, पुरानी दिल्ली-गंगा नगर इंटरसिटी एक्सप्रेस, बीकानेर इंटरसिटी, जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी, कालिंदी एक्सप्रेस, पंजाब मेल, फजिल्का एक्सप्रेस, हिंसार-गोरखधाम एक्सप्रेस परिवर्तित रूट से चलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed