चिदंबरम पर जूता फेंका, अब महाबल को चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने वेस्ट दिल्ली लोकसभा सीट पर कांग्रेस के दबंग सांसद महाबल मिश्रा के खिलाफ जरनैल सिंह को मैदान में उतारा है। जनरैल सिंह अप्रैल 2009 में तत्कालीन गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस जूता उछाल कर चर्चा में आए। इस घटना के बाद वह कई दिनों तक देश विदेश की मीडिया में छाए रहे और तीन महीने बाद उन्हें उनके मीडिया संस्थान से भी बाहर निकाल दिया गया।
वेस्ट दिल्ली संसदीय सीट पर फिलहाल कांग्रेस के महाबल मिश्रा सांसद हैं। महाबल पर 2006 में नाबालिग लड़की से रेप के मामले में आरोपी रह चुके हैं। हालांकि उन्होंने पहले विधानसभा का चुनाव जीता था। उसके बाद लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी।
क्यों फेंका था जूता?
अप्रैल 2009 में जनरैल ने देश के एक बड़े मीडिया हाउस के प्रतिनिध बनकर तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम के प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने गए थे। कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पी चिदंबरम से जगदीश टाइटर से संबंधित सवाल पूछा, लेकिन उन्होंने सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।
जनरैल सिंह ने फिर सवाल दोहराया लेकिन पी चिदंबरम ने इनके सवाल को इग्नोर कर दिया। इससे खफा होकर पत्रकार जनरैल सिंह ने उन पर जूता फेंक दिया। हालांकि उसके बाद उन्हें 1984 दंगा पीड़ितों के हक में आवाज बुलंद करने वाले के तौर पर पहचान मिली। 1984 के दंगों के वक्त जरनैल 11 साल के थे।
कैसी रहेगी महाबल मिश्रा से टक्कर
कांग्रेस के दबंग छवि के नेता महाबल मिश्रा वेस्ट दिल्ली में काफी मजबूत नेता ने माने जाते हैं। वह इस क्षेत्र विधायक भी चुने जा चुके हैं, और सांसद भी। हालांकि मौजूदा विधानसभा चुनाव के नतीजों के हिसाब से वेस्ट दिल्ली में आप की स्थिति कांग्रेस से काफी बेहतर।
लेकिन इस सीट पर तब राजनीति और रोचक हो जाएगी जब बीजेपी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर देगी। क्योंकि यहां बीजेपी का ज्यादा दबदबा दिखता है। यहां की 10 विधानसभा सीटों में से बीजेपी और अकाली दल ने मिलकर 6 सीटें जीती। इसके अलावा 4 सीटें आप के खाते में गई हैं। जबकि कांग्रेस वेस्ट दिल्ली की एक भी सीट नहीं जीत पाई।
बीजेपी से कौन हो सकता है उम्मीदवार
बीजेपी का कैंडिडेट इस सीट पर समीकरण बदल सकता है। बीजेपी से टिकट की दौड़ में वरिष्ठ नेता जगदीश मुखी, यंग लीडर आशीष सूद को माना जा रहा है। कुछ समय पहले बीजेपी में शामिल हुए डिप्लोमेट हरदीप पुरी का नाम भी चल रहा है। साथ ही अकाली दल इस सीट से अपना कैंडिडेट खड़ा करने के लिए बीजेपी पर दबाव बना रहे हैं।
वेस्ट दिल्ली की जातिगत समीकरणो को देखा जाए तो जाट, पंजाबी, सिख और पूर्वांचली वोटर का दबदबा है। रजौरी गार्डन और हरि नगर में काफी संख्या में सिख वोटर हैं तो नजफगढ़, मटियाला और द्वारका में जाट वोटर काफी हैं। यहां सिख और पूर्वांचली वोटर लगभग बराबर हैं।