फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Janardan Dwivedi said after coming of Sheila Congress government is formed in Delhi

शीला दीक्षित के आते ही मिलती है सत्ता : जनार्दन द्विवेदी

Thu, 17 Jan 2019 04:32 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 17 Jan 2019 04:32 AM IST
विज्ञापन
Janardan Dwivedi said after coming of Sheila Congress government is formed in Delhi
शीला दीक्षित ने संभाला दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष पद - फोटो : अमर उजाला

पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को दिल्ली के साथ कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व का भी समर्थन मिला। पद ग्रहण समारोह में उनकी कैबिनेट के पूर्व मंत्रियों के साथ यूपीए शासनकाल के पूर्व कैबिनेट मंत्रियों की भी उपस्थिति रही।

विज्ञापन


समारोह में सभी ने उनकी जमकर प्रशंसा की। जनार्दन द्विवेदी ने तो उनकी प्रशंसा में यहां तक कहा कि शीला कांग्रेस के लिए शुभ हैं। उनके आते ही सत्ता भी मिलती है। आजादी के बाद जितनी चुनौतियां कांग्रेस के सामने आई हैं, उससे भी बड़ी चुनौती आज हमारे सामने है। हर चुनौती के बाद हम दृढ़ता के साथ उभरे हैं। इस चुनौती में भी हमें दृढ़ता के साथ आगे बढ़ना है। लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार ने पहले स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी वीर कुंअर सिंह से शीला दीक्षित की तुलना की। 
विज्ञापन


भाजपा का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि ये जो लोग आ गए हैं, वो तोड़ रहे है। दिलो को मिला नहीं रहे हैं, तोड़ने का काम नहीं कर रहे हैं। तोड़फोड़ करने वालों को हराने की जरूरत है। डॉ. कर्ण सिंह ने कहा कि शीला दीक्षित को पिछले 50 वर्ष से जानता हूं। इस उम्र में भी शीला दीक्षित ने चुनौती स्वीकार की है। दिल्ली का कायाकल्प शीला के पंद्रह साल के कार्यकाल में ही हुआ है। मणिपुर और गोवा में अपनी सरकार नहीं बनने पर कर्ण सिंह ने कहा कि हमारी नालायकी से ही मणिपुर और गोवा में कांग्रेस की सरकार नहीं बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधुनिक दिल्ली शीला ने बनाई : पीसी चाको
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने कहा कि शीला ने पंद्रह साल में दिल्ली को आधुनिक बनाया। दिल्ली में 75 प्रतिशत संगठन खड़ा हो चुका है। हम दिल्ली विधानसभा में नहीं होते हुए भी मुख्य प्रतिपक्ष के रूप में रहे हैं। हर मुद्दे पर दिल्ली सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते रहे हैं।

भीड़ संभालना हुआ मुश्किल
शीला दीक्षित के पदग्रहण समारोह में पहुंचते ही ढोल-नगाड़े बजाकर स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता इस अवसर पर थिरकते दिखे। पुराने कार्यकर्ताओं में भी उत्साह दिखा। कांग्रेस कार्यालय ही नहीं, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पूरी तरह झंडे-बैनरों से पट गया था। महिला कार्यकर्ताओं में भी नया जोश दिखा। शीला की एक झलक पाने के लिए महिला कार्यकर्ता भीड़ में सबसे आगे दिखीं। कार्यकर्ताओं का हुजूम ऐसा था कि कड़ी मशक्कत के बाद शीला दीक्षित को स्टेज तक पहुंचाया गया। सेवा दल कार्यकर्ताओं के लिए भीड़ को संभालना मुश्किल साबित हो रहा था।


माकन ने पढ़ा राहुल और सोनिया का प्रस्ताव
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अजय माकन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी का शीला दीक्षित, हारुण यूसुफ, देवेंद्र यादव, राजेश लिलोठिया को पदासीन करने का प्रस्ताव रखा। प्रदेश कांग्रेस ने इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed