{"_id":"627107615af3888a165b2248aaf66895","slug":"jan-lokpal-will-be-pass-on-end-of-janurary-at-ramlila-maidan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मैदान से ही होगा जनलोकपाल पासः केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मैदान से ही होगा जनलोकपाल पासः केजरीवाल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 10 Jan 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली के जनलोकपाल का ड्राफ्ट 15 जनवरी तक तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
ड्राफ्ट फाइनल करने और संबंधित विभागों को दिक्कत समझने के लिए मुख्य सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है। समिति में विधि एवं न्याय सचिव, प्रधान वित्त सचिव, प्रधान गृह सचिव और शहरी विकास सचिव होंगे। इसके अलावा कानूनी पेचीदगी समझने के लिए वकील राहुल मेहरा को शामिल किया गया है।
केजरीवाल ने कहा है कि समिति के सदस्य फाइनल ड्राफ्ट 15 जनवरी तक सरकार के पास जमा करा देंगे। कोशिश होगी कि जनलोकपाल को कानूनी रूप देने के लिए विधानसभा का सत्र रामलीला मैदान में जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के पहले सप्ताह में बुलाई जाए।
विज्ञापन
विधायकों के अलावा इस पर जनता की सहमति भी ली जाएगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि जनलोकपाल बनने पर भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को जनलोकपाल या लोकायुक्त के आधीन कर दी जाएगी।
विज्ञापन