{"_id":"81339be95fd8623d4e2e2e9f69da9e15","slug":"jammu-travel-will-be-a-smooth-by-ac-bus-service-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू का सफर आसान करेगी एसी बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू का सफर आसान करेगी एसी बस सेवा
प्रिया गौतम/अमर उजाला, कौशांबी
Updated Fri, 05 Sep 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैष्णो माता के दर्शन के लिए जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही गाजियाबाद से जम्मू के लिए सीधी एसी बसें उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
साहिबाबाद डिपो के लिए बृहस्पतिवार को 17 एसी बसों की स्वीकृति मिल गई है। अब रोडवेज को इस रूट पर जल्द ही परमिट मिलने की उम्मीद है।
साहिबाबाद डिपो को एसी बस हब बनाने की योजना के तहत यह कदम उठाया गया है। जल्द ही साहिबाबाद डिपो को 17 एसी बसें सौंप दी जाएंगी।
एआरएम अतुल श्रोत्रिय ने बताया कि एसी बसों को विभिन्न राज्यों के नए रूटों पर चलाने की योजना है। जिसके तहत गाजियाबाद से जम्मू तक एसी बस चलाना प्राथमिकता है।
इन रूटों पर परमिट के लिए बातचीत की जा रही है। सभी बसें साहिबाबाद डिपो से संचालित होंगी।
चंडीगढ़ और जयपुर रूट पर भी चलाने की योजना
जम्मू के साथ एसी बसों को चंडीगढ़ और जयपुर रूट पर भी चलाने की तैयारी है। जयपुर तक अभी सामान्य बसें ही जाती हैं।
इनके अलावा पुराने रूट लखनऊ, बरेली, आगरा, कानपुर पर भी एसी बसों को चलाया जाएगा। जम्मू और चंडीगढ़ रूट पर पहली बार बसें संचालित होंगी।