{"_id":"5862881d4f1c1b8940eec7aa","slug":"jammu-and-kashmir-will-mewat-growth-streak-alwar-bharatpur-mevati-youth-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेवात से जम्मू-कश्मीर तक तरक्की की लकीर बनेगी, अलवर-भरतपुर के मेवाती युवाओं का सम्मेलन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेवात से जम्मू-कश्मीर तक तरक्की की लकीर बनेगी, अलवर-भरतपुर के मेवाती युवाओं का सम्मेलन होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेवात और कश्मीर के छात्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए गृह मंत्रालय व अल्पसंयक कार्य मंत्रालय, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आंगिक संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के साथ मिलकर 7 जनवरी को युवा समेलन राजधानी में करने जा रहा है। मेवात क्षेत्र के पल्ला इंजीनियरिंग कॉलेज और अलफलाह यूनिवर्सिटी धौज-फतेहपुर के अलावा नूंह जिले से लगते हुए पलवल, फरीदाबाद, गुरूग्राम, दिल्ली सहित एनसीआर में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों को भी इस मुहिम का बुलावा मिला है।
विज्ञापन
अगले शनिवार को दिल्ली में होने वाले सम्मेलन में मेवाती छात्रों का एक प्रतिनिधि मंड़ल भी भाग ले रहा है। संबंधित मंत्रालयों ने विभिन्न विश्वविद्यालयों में शिक्षा ले रहे कश्मीरी छात्रों को कार्यक्रम में लाने के लिए पत्राचार किया है। हाल ही में मेवात क्षेत्र का एक शिष्टमंड़ल गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मिला है। वहीं गृह मंत्रालय एवं अल्पसंख्यक मंत्रालय कश्मीर व मेवात के युवाओं एवं छात्रों को छात्रवृति, स्वरोजगार ऋण, नौकरियों में प्राथमिकता और उच्च शिक्षा पाने में आने वाली कठिनाइयों में हमसफर बनने कार्य योजना पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के साथ मिलकर नये साल में राजस्थान के जिले अलवर और भरतपुर के कामां शहर में भी मेवाती युवाओं को राष्ट्रविरोधी ताकतों के बहकावें से आगाह करने के लिए राष्ट्रव्यापी छात्र एवं युवा समेलन करेगा। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक खुर्शीद राजाका ने बताया कि गृह मंत्रालय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सहयोग से राष्ट्रव्यापी कश्मीरी युवा-छात्र समेलन 7 जनवरी को है। कश्मीर देश का अभिन्न अंग है, वहां के छात्रों को पत्थरबाजी और आतंकवाद से दूर रहने के लिए सचेत करने के अलावा विभिन्न योजनाओं से लाभांवित करने के लिए ये पहल की गई है। उन्हें बोलने का मौका दिया जायेगा ताकि उनकी समस्याऐं पता चल सके।
विज्ञापन