जामिया बवालः दिव्यांग छात्रों को भी नहीं बख्शा पुलिस ने, पोलियो पीड़ित पर भी बरसाईं लाठियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय में हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर छात्रों को पीटने के गंभीर आरोप लगे। आरोप है कि पुलिस की पिटाई से करीब पांच दिव्यांग छात्र जख्मी हो गए।
एक छात्र ने कहा कि उसने पुलिस को बताया कि वह दृष्टिहीन है, बावजूद पुलिसकर्मियों ने उस पर लाठियां बरसा दीं। लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे सुहैल खान ने बताया कि उसकी दाई टांग में पोलियो है।
हंगामे के समय वह लाइब्रेरी में बैठकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। अचानक पुलिस लाइब्रेरी में घुस गई।
टांग में रॉड लगी है, पिटाई के दौरान वह एकदम भाग नहीं पाया और उसे भी कई डंडे लगे
दिव्यांग होने के कारण वह एकदम खड़ा भी नही हो पाया और पुलिस कर्मियों ने उस पर लाठियां बरसा दी। एमफिल के छात्र अर्सलान ने बताया कि उसे बस पांच फीसदी दिखता है। हंगामे के समय वह लाइब्रेरी में था।
पुलिसकर्मियों के डंडा चलाने से उसका चश्मा गिर गया। एक अन्य छात्र मोनिस रजा ने बताया कि वह भी हंगामे के समय लाइब्रेरी में था। उसकी एक टांग में रॉड लगी है। पुलिस की पिटाई के दौरान वह एकदम भाग नहीं पाया और उसे भी कई डंडे लगे।