{"_id":"5dfcc8938ebc3e87d97f41df","slug":"jamia-vice-chancellor-pro-najma-akhtar-open-letter-to-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया कुलपति का छात्रों के नाम पत्र, बोलीं- अफवाहों में आकर उग्र विरोध प्रदर्शन में न हों शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामिया कुलपति का छात्रों के नाम पत्र, बोलीं- अफवाहों में आकर उग्र विरोध प्रदर्शन में न हों शामिल
Fri, 20 Dec 2019 06:41 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 20 Dec 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
प्रो. नजमा अख्तर जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कुलपति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया मिल्लिया इस्लामिया कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने छात्रों से अफवाहों के बहकावे में आकर किसी भी उग्र प्रदर्शन में शामिल न होने की अपील की है। कुलपति ने छात्रों केनाम खुला पत्र लिखा है। इसमें बताया है कि कैंपस में बिना मंजूरी पुलिस द्वारा लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में विश्वविद्यालय और छात्रों को दुनियाभर से साथ मिला है। इसलिए अपील करती हैं कैंपस के अंदर शांतिमय ढंग से विरोध दर्ज करें बार नहीं।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने शुक्रवार को छात्रों के नाम अपील पत्र लिखा है। कुलपति ने लिखा है कि सोशल मीडिया या किसी भी तरह की कोई बात उठती है तो उस पर विश्वास करने से पहले जांच लें। क्योंकि अफवाहों के चलते किसी प्रकार का उग्र फैसला न लें। छात्रों से आग्रह करती हूं कि वे कैंपस से बाहर किसी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल न हों। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी भी प्रकार की कोई जानकारी, वीडियो उसकी सत्यता परखें बिना अपलोड न करें।
विज्ञापन
कुलपति ने लिखा है कि लाइब्रेरी लाठचार्ज में जख्मी अजीज, सयान, मजीद से मिली थी। उनके परिजनों को आश्वासन दिया है कि प्रशासन उनकी हरसंभव मदद करेगा। इलाज का पूरा खर्चा विश्वविद्यालय दे रहा है। जख्मी छात्रों के परिवारों की आर्थिक और भावनात्मक मदद की जाएगी।
विज्ञापन