{"_id":"6a92d8ea60f42105440676a8","slug":"jamia-suspends-four-students-over-protest-barred-from-entering-campus-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-152571-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जामिया ने प्रदर्शन मामले में चार छात्रों को निलंबित किया, कैंपस में घुसने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जामिया ने प्रदर्शन मामले में चार छात्रों को निलंबित किया, कैंपस में घुसने पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों से एक सितंबर तक मांगा लिखित जवाब, दाखिला प्रक्रिया में अनियमितता को लेकर था प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने सेंट्रल कैंटीन के बाहर प्रदर्शन करने के मामले में चार छात्रों को निलंबित कर कैंपस बैन कर दिया है। चीफ प्रॉक्टर कार्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए छात्रों से एक सितंबर तक लिखित जवाब मांगा है।
जामिया के अधिकारी ने बताया कि हाईकोर्ट ने प्रदर्शन के लिए 18 नंबर गेट चिन्हित किया है, लेकिन छात्र 24-25 अगस्त को सेंट्रल कैंटीन के बाहर जुटे रहे, जो नियमों का उल्लंघन है। इससे करीब दस विभागों के ओरिएंटेशन सत्र में भी बाधा आई।
छात्र शैक्षणिक सत्र 2026-27 की दाखिला प्रक्रिया में कथित अनियमितता और परीक्षा में पारदर्शिता की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रशासन ने आरोपों को खारिज किया है। निलंबित छात्रों में फैकल्टी ऑफ लॉ के तबरेज, एबिन, ध्रुव और इंडिया-अरब कल्चरल सेंटर के जासिम शामिल हैं। जासिम को छोड़कर बाकी जामिया एनएसयूआई इकाई के पदाधिकारी हैं। एनएसयूआई ने कहा कि अनुशासनात्मक कार्रवाई में पारदर्शिता जरूरी है और निलंबन वापस लेने की मांग की है।