फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jamia students will not be able to enter in hostel after eight in night

रात 8 बजे के बाद हॉस्टल में नहीं जा सकेंगी छात्राएं

Mon, 17 Aug 2015 03:06 PM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 03:06 PM IST
विज्ञापन
Jamia students will not be able to enter in hostel after eight in night

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में अब रात 8 बजे के बाद लड़कियों का हॉस्टल में प्रवेश नहीं होगा। जामिया प्रबंधन ने हॉस्टल नियमों में बदलाव किया है। सत्र शुरू होने के साथ ही विश्वविद्यालय में नए नियम का विरोध भी तेज हो गया है।

विज्ञापन


छात्राओं का कहना है कि नियम लड़कों पर भी बराबर लागू होने चाहिए। प्रबंधन का तर्क है कि सुरक्षा के लिहाज से नियम में बदलाव किया गया है। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही कैंपस में 1300 छात्राओं का विरोध तेज हो गया है।

विज्ञापन


नई छात्राओं को तो पुराने हॉस्टल नियमों की जानकारी नहीं थी, लेकिन जैसे ही पुरानी छात्राएं कैंपस पहुंचीं, उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया है। इनका कहना है कि नियम में बदलाव का स्वागत है, लेकिन यह लड़कों के हॉस्टल पर भी लागू होना चाहिए। क्योंकि सुरक्षा के मानक लड़के और लड़कियां दोनों पर बराबर लागू होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉस्टल में जारी नोटिस में लिखा गया है कि अब छात्राओं को रात आठ बजे के बाद हॉस्टल में एंट्री नहीं मिलेगी। यदि कोई छात्रा समय से हॉस्टल नहीं पहुंचती है तो उसकी जानकारी पेरेंट्स को दी जाएगी।

पहले रात 10 बजे तक हॉस्टल आने की थी इजाजत

Jamia students will not be able to enter in hostel after eight in night

इसके अलावा छात्रा जिस लोकल गार्जियन के पास गेट पास लेकर गई होगी, उनके हस्ताक्षर सहित लिखित जानकारी भी विश्वविद्यालय को देनी होगी। छात्राएं इस बात का विरोध कर रही हैं कि पहले उन्हें रात 10 बजे तक हॉस्टल में आने की इजाजत थी।


नोटिस में सुरक्षा कारण और मेस का खाना बर्बाद होने का हवाला दिया गया है, क्योंकि जो छात्राएं देरी से आती हैं, वे अक्सर बाहर खाना खाकर आती हैं। छात्राओं का कहना है कि कैंपस में अक्सर उनके अधिकारों को कम किया जा रहा है।

इससे पहले रेप के विरोध में सेनेटरी अभियान को भी रोक दिया गया था, जबकि लड़कों को विश्वविद्यालय हर तरह की आजादी दे रहा है। उधर, प्रबंधन का कहना है कि यदि कोई छात्रा दिल्ली के बाहर से आ रही होगी या फिर किसी की 8 बजे के बाद ट्रेन, बस होगी, तो उस परिस्थिति में छूट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed