फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jamia student receives scholarship to study in London

Delhi NCR News: जामिया के छात्र को लंदन में पढ़ने के लिए मिली स्कॉलरशिप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
-छात्रों को मिल रहा शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने वाला माहौल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के लॉ फैकल्टी के वर्ष 2023 बैच के छात्र ओसामा नूर को यूके सरकार की शेवनिंग स्कॉलरशिप मिली है। इसके लिए छात्र को लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस में मास्टर ऑफ लॉ की पढ़ाई का अवसर मिला है। छात्र दो साल से सुप्रीम कोर्ट में रिसर्च एसोसिएट के तौर पर काम कर रहा था।
ओसामा ने कहा कि जामिया ने पढ़ाई के लिए माहौल दिया, जिससे आगे बढ़ सका। फैकल्टी डीन प्रो. गुलाम यजदानी ने बधाई दी। लगातार तीन वर्षों में यह तीसरा स्कॉलर है जिसे लंदन में पढ़ाई का अवसर मिला है।
विज्ञापन

वहीं फैकल्टी ऑफ डेंटिस्ट्री के दो बीडीएस छात्रों अनुष्का गुप्ता और शम्स हसन खान को आईसीएमआर-एसटीएस 2026 रिसर्च ग्रांट मिली है। इसके तहत चयनित प्रोजेक्ट के लिए 60 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। अनुष्का ओरल पैथोलॉजी में वर्चुअल और पारंपरिक माइक्रोस्कोपी की तुलना पर शोध करेंगी, जबकि शम्स ऑर्थोडॉन्टिक वायर-बेंडिंग में वीडियो आधारित निर्देशों की तुलना पारंपरिक तरीके से करेंगे। डीन प्रो. नदीम युनूस ने छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed