फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pedestrians risking their lives to cross the road

Delhi NCR News: सड़क पार करने के लिए जान जोखिम में डाल रहे राहगीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
- फुट ओवर ब्रिज होने के बाद भी नहीं कर रहे हैं प्रयोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। पैदल यात्रियों को सुरक्षित सड़क पार कराने के लिए बनाए गए फुटओवर ब्रिज, सबवे और मेट्रो स्टेशनों की सुविधाओं के बावजूद बड़ी संख्या में लोग सड़क के बीच से ही रास्ता पार कर रहे हैं। विकास मार्ग पर लक्ष्मी नगर, निर्माण विहार और प्रीत विहार के आसपास लोग वाहनों के बीच से सड़क पार करते दिखे।
लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थिति चिंताजनक रही। मेट्रो के पिलर पर फुटओवर ब्रिज इस्तेमाल करने के निर्देश लिखे हैं, फिर भी हर घंटे सैकड़ों लोग सड़क पार करते दिखे। कई लोग तेज रफ्तार वाहनों के बीच से निकलते नजर आए। कुछ लोग डिवाइडर के बीच बनी जगह से दोपहिया वाहन निकालकर ले जाते भी दिखे।
विज्ञापन

सबसे गंभीर स्थिति आनंद विहार टर्मिनल के सामने रही। यहां रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और मेट्रो के आसपास पैदल यात्रियों की बड़ी आवाजाही रहती है। कुछ यात्री सुरक्षित फुटओवर ब्रिज के बजाय नीचे मुख्य सड़क से गुजरते दिखे। डिवाइडर की ग्रिल में बने अंतर से निकलकर सड़क पार करने की कोशिश भी नजर आई। कुछ यात्री करीब सात फीट ऊंचे ग्रिल के ऊपर से कूदकर निकलते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीर रितेश ने बताया कि फुटओवर ब्रिज तक पहुंचने में देर लगती है, इसलिए नीचे से ही निकल जाते हैं। ममता ने कहा कि सामान और बच्चे के साथ ऊपर चढ़ना-उतरना परेशानी भरा है। ऐसे में प्रशासन की सख्ती के साथ लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed