फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jamia student phone still working after death

जामिया मिल्लिया के छात्रों की हत्या का मामला, अभी भी हो रहा फोन का इस्तेमाल

Tue, 18 Apr 2017 12:05 AM IST
मनोज कुमार/अमर उजाला, नोएडा
मनोज कुमार/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 18 Apr 2017 12:05 AM IST
सार



-सद्दाम के फोन की लोकेशन पहले नोएडा और फिर राजस्थान में मिली

विज्ञापन
jamia student phone still working after death
- फोटो : Getty Image

विस्तार

दिल्ली के जामिया मिल्लिया के छात्रों- बाबर और सद्दाम की हत्या से दोनों परिवार पहले ही टूट गए हैं। वहीं  हत्यारोपी अब भी पीड़ित परिजन से फिरौती मांग रहे हैं। रविवार को हत्यारोपियों ने सद्दाम के मोबाइल से उसके भाई को फोन कर फिरौती मांगी और रकम न देने पर धमकाया।

विज्ञापन


घटना से डरे पीड़ित परिजनों ने पुलिस को यह जानकारी दी। उधर, पुलिस ने जब सद्दाम के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो पहले नोएडा मिली और अब राजस्थान में मिल रही है। पुलिस फरार आरोपी हैदर और उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


मेरठ के  मुडाली थाना क्षेत्र के जसौरा गांव निवासी बाबर और सद्दाम जामिया मिल्लिया में पढ़ते थे। बाबर का गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी युवती से हत्यारोपी हैदर भी प्रेम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबर को अपने रास्ते से हटाने के लिए हैदर ने अपने ही गांव के तांत्रिक अय्युब को 10 लाख रुपये और एक प्लॉट का लालच देकर बाबर और उसके दोस्त की हत्या करा दी।

आरोप है कि तांत्रिक ने 9 अप्रैल को नोएडा के छिजारसी में बुलाकर दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी और दोनों शवों को गाजियाबाद के डासना-मसूरी नहर में फेंक दिया। पुलिस ने 15 अप्रैल को शव बरामद कर हत्यारोपी अय्यूब को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि हैदर की तलाश में जुटी है।

 रविवार को हत्यारोपियों में किसी ने सददाम के मोबाइल से उसके भाई कासिम को फोन कर फिरौती मांगी है। फोन पर बदमाश ने कहा कि यह अच्छा नहीं किया, बिना फिरौती दिए ही बाबर और सद्दाम का शव ले गए।


इसका खामियाजा भुगतना पडे़गा। मुडाली थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि आशंका है कि हत्यारोपियों के पास ही सद्दाम का मोबाइल है उनकी तलाश में टीमें छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed