फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jamia millia islamia university install model of INS

सर्वाधिक ताकतवर युद्धपोत आईएनएस का मॉडल जामिया विद्यार्थियों में भरेगा देशभक्ति का जज्बा

Wed, 14 Aug 2019 04:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 14 Aug 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
jamia millia islamia university install model of INS
जामिया में लगा आईएनएस का मॉडल - फोटो : अमर उजाला

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ देशभक्ति की भावना भी जागृत करेगा। कैंपस में भारतीय नौसेना का सर्वाधिक ताकतवर युद्धपोत आईएनएस का मॉडल लगाया गया है।

विज्ञापन


इसका उद्देश्य छात्रों को सैनिकों और सेना में नौकरी करने के प्रति जागरूक करना है। आईएनएस कोलकाता का मॉडल भारतीय नौसेना ने जामिया को तोहफे में दिया है। आजादी के जश्न के दौरान इसे छात्रों, शिक्षकों को समर्पित किया जाएगा। 
विज्ञापन


कुलपति प्रो. नजमा अख्तर के मुताबिक, सेंटर फॉर इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी के सामने ग्राउंड में आईएनएस, कोलकाता के मॉडल को प्लेटफार्म के ऊपर रखा गया है। करीब 12 लाख रुपये से निर्मित इस मॉडल को शीशे से कवर किया जा रहा है, ताकि छात्र दूर से ही इस भारतीय इंजीनियर द्वारा तैयार सर्वाधिक ताकतवर युद्धपोत से रूबरू हो सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. अख्तर के मुताबिक, जामिया और भारतीय नौसेना के बीच अकादमिक समझौते हुए हैं। इसके तहत जामिया दूरस्थ के  अलावा अन्य डिग्री प्रोग्राम में भारतीय नौसेना के जवानों व अधिकारियों के लिए स्पेशल बैच चलाता है। इसका मकसद देशसेवा में लगे भारतीय नौसेना के जवानों व अधिकारियों की उच्च शिक्षा को पूरा करवाना है। इसी के चलते भारतीय नौसेना ने आईएनएस कोलकाता का मॉडल जामिया को तोहफे में दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed