{"_id":"6a01d9dbc64bc4d63d05cc7d","slug":"jamia-millia-islamia-is-training-women-in-leadership-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-135869-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: महिलाओं को नेतृत्व व उद्यमिता का प्रशिक्षण दे रहा जामिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: महिलाओं को नेतृत्व व उद्यमिता का प्रशिक्षण दे रहा जामिया
विज्ञापन
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के नवाचार एवं उद्यमिता केंद्र ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की है। प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन योजना के तहत जामिया 450 महिलाओं को नेतृत्व और उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण देगा। इस कार्यक्रम के पहले बैच की महिलाओं का प्रशिक्षण पूरा होने पर उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर हुए कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में पीएम विकास की निदेशक नेहा गिरि मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई। उन्होंने प्रतिभागियों को संचार, नेतृत्व व उद्यमशीलता क्षमताओं को लगातार बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने जामिया कुलपति प्रो. मजहर आसिफ और रजिस्ट्रार प्रो. मो. महताब आलम रिजवी से भी मुलाकात की। ब्यूरो