फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jamia girl students performed namaz in Mandir Marg police station

दिल्लीः छात्राओं की नमाज से मौन हुआ मंदिर मार्ग थाना, आस्था देख पुलिस भी ठहरी

Sat, 15 Feb 2020 07:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 15 Feb 2020 07:40 PM IST
सार

-जामिया के छात्रों को पुलिस ने लिया हिरासत में
-पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ तमिलनाडु भवन का घेराव करने जा रहे थे
-मंदिर मार्ग थाने में छात्रों ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी
-छात्राओं ने पुलिस पर लगाया बदसलूकी का आरोप 

विज्ञापन
Jamia girl students performed namaz in Mandir Marg police station
नमाज अदा करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु में हुए लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन कर रही जामिया की छात्राओं ने शनिवार को पुलिस हिरासत में ही मंदिर मार्ग थाने में नमाज अदा की। छात्राओं के नमाज के वक्त थाने में मौजूद पुलिस वाले भी पूरी तरह शांत खड़े दिखे। हर कोई छात्राओं की ओर टकटकी लगाए देखता नजर आया। 

विज्ञापन


जामिया की छात्राएं शनिवार को चाणक्यपुरी स्थित तमिलनाडु भवन का घेराव करने पहुंची थी। पुलिस ने घेराव करने पहुंची छात्राओं को वहां जाने से पहले ही रोक लिया। एहतियात के तौर पर सभी छात्राओं को पुलिस हिरासत में मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया। थाने में प्रदर्शनकारी छात्राओं और पुलिस के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही। 
विज्ञापन


इसी दौरान दोपहर की अजान की आवाज सुनकर छात्राओं ने थाने परिसर में ही जमीन पर चादर बिछा दी। इसके बाद छात्राओं ने एक लाइन में बैठकर नमाज अदा की। धर्म प्रति छात्राओं की आस्था देखकर सभी हैरान थे। पुलिस भी कुछ देर के लिए ठहर गई और छात्राओं को शांति से नमाज अदा करने दी। हिरासत में ली गई छात्राओं को नमाज अदा करने के बाद छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed