फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jamaat people of five countries released after imposing fine

जुर्माना लगाकर पांच देशों के जमाती रिहा, 17 नागरिकों पर नियमों के उल्लंघन का आरोप

Wed, 15 Jul 2020 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Jul 2020 05:52 AM IST
विज्ञापन
jamaat people of five countries released after imposing fine
saket court - फोटो : अमर उजाला

साकेत कोर्ट ने तब्लीगी जमात मामले में पांच देशों के नागरिकों को जुर्माना भरने की शर्त पर रिहा कर दिया। इन जमातियों ने उनके खिलाफ लगे आरोपों के तहत सजा कम करने के लिए समझौता याचिका दायर की थी और अपने अपराध को स्वीकार किया। इस आधार पर अदालत ने इन्हें जमानत प्रदान की है।

विज्ञापन


महानगर दंडाधिकारी देव चैधरी ने जिबूती, माली, केन्या और 17 श्रीलंका के नागरिकों को 5 हजार रुपए प्रत्येक के आधार पर जुर्माना भरने के बाद रिहा कर दिया। इन आरोपियों की ओर से वकील आशिमा मंडला ने पैरवी की। इन आरोपियों को इनके ठहरने की जगह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इनके देशों के उच्चायोगों के अधिकारियों और मामले के आईओ ने कोर्ट में पेश किया। 
विज्ञापन


वहीं साकेत कोर्ट के महानगर दंडाधिकारी आकाश ने म्यामार के नागरिकों को 5 हजार रुपए को जुर्माना भरने की शर्त पर रिहा कर दिया। इन सभी नागरिकों के खिलाफ पुलिस ने आरोपपत्र दायर किए थे और इनके खिलाफ कोविड19 महामारी, वीजा नियमों और सरकारी दिशा निर्देशों के उल्लंघन के लिए आरोपी ठहराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी विदेशी नागरिकों ने इनके खिलाफ लगे आरोपों में सजा कम करने के लिए समझौता याचिका दायर करके रिहाई की गुहार लगाई थी। इससे पहले इन विदेशी नागरिकों को 10 हजार रुपर प्रत्येक के आधार पर कोर्ट ने जमानत प्रदान की थी।

इन विदेशी नागरिकों के खिलाफ शिकायत करते वाले डिफेंस कालोनी के एसडीएम, लाजपत नगर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और निजामुद्दीन थाने के इंस्पेक्टर ने इन विदेशी नागरिकों की याचिकाओं पर कोई आपत्ति नहीं जताई। इसके बाद कोर्ट ने इन्हीं रिहाई का फैसला सुनाया।


मध्य मार्च में निजामुद्दीन मरकज में कोविड19 महामारी अधिनियम का उल्लंघन करके तब्लीगी जमात के आयोजन में शामिल होने के कारण इन विदेशियों को हिरासत में लिया गया था। हिरासत में लेने के बाद इन्हें क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया, जहां पर इनकी कोविड19 रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद इन्हें अन्य स्थानों पर रहने की अनुमति दी गई थी। हालांकि इन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार नहीं किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed