फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jamaat-e-Islami Hind expressed concern over security, pollution and Waqf matters

Delhi NCR News: सुरक्षा, प्रदूषण और वक्फ मामलों पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने जताई चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष ने धमाकों, प्रदूषण और सुरक्षा खामियों पर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने शनिवार को अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी की अगुवाई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें बम धमाकों, बढ़ते प्रदूषण और वक्फ रजिस्ट्रेशन से जुड़ी समस्याओं पर चिंता जताई गई। हुसैनी ने कहा कि देश जिन चुनौतियों से गुजर रहा है, उन पर सरकार को तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने हर तरह के उग्रवाद और हिंसा की निंदा करते हुए सुरक्षा तंत्र में सामने आने वाली कमियों पर सवाल उठाए।
हुसैनी ने कुछ मीडिया चैनलों पर आरोप लगाया कि वे ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं जो समुदायों के बीच फूट बढ़ाती है। प्रदूषण के मुद्दे पर उन्होंने उद्योगों और गाड़ियों पर सख्त नियम लागू करने, किसानों को पराली के विकल्प देने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को सुदृढ़ करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन

वक्फ रजिस्ट्रेशन में दिक्कतों को देखते हुए जमाअत ने बताया कि उसने एक सेंट्रल वक्फ हेल्प डेस्क और स्टेट वक्फ सेल बनाया है, जहां करीब 150 प्रशिक्षित वालंटियर मुतवल्लियों की मदद कर रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपाध्यक्ष सलीम इंजीनियर और मलिक मोतसिम खान भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed