{"_id":"5e8b50218ebc3e78dc777be5","slug":"jamaat-defecated-outside-his-room-at-quarantine-center-in-narela-police-registered-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटर में जमाती लगातार कर रहे बदसलूकी, कमरे के बाहर किया शौच, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटर में जमाती लगातार कर रहे बदसलूकी, कमरे के बाहर किया शौच, मामला दर्ज
Mon, 06 Apr 2020 09:22 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 06 Apr 2020 09:22 PM IST
सार
नरेला स्थित क्वारंटीन सेंटर में जमातियों ने अपने कमरे के बाहर किया शौच, पुलिस ने किया मामला दर्ज
-नरेला स्थित क्वारंटीन सेंटर की दूसरी मंजिल की वारदात, हाउस कीपिंग कंपनी के कर्मचारियों ने की शिकायत
-पुलिस ने छानबीन के बाद किया मामला दर्ज, लगातार बदसलूकी की मिल रही है शिकायत, पुलिस ले रही एक्शन
विज्ञापन
निजामुद्दीन मरकज
- फोटो : Social Media
विस्तार
निजामुद्दीन स्थित मरकज से कोरोना के संदेह में क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट किए गए जमातियों की लगातार बदसलूकी की खबरें मिल रही हैं। नरेला में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में दो जमातियों ने अपने कमरे के बाहर ही शौच (लैटरीन) कर दिया। हाउस कीपिंग स्टॉफ जब वहां पहुंचा तो आरोपी उनसे बदसलूकी करने लगे।
विज्ञापन
स्टॉफ ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना दी। बाद में इसकी खबर नरेला इंडस्ट्रियल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बाराबंकी निवासी दो जमाती मो. फहद और अदनान जहीर के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 31 मार्च को हजरत निजाामुद्दीन स्थित मरकज से बड़ी संख्या में जमातियों को निकालकर अलग-अलग क्वारंटीन सेंटर में लाया गया था। इन लोगों को कोरोना का संदिग्ध मानकर क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है। लेकिन यह लोग लगातार किसी न किसी तरह स्टॉफ को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार रात को हाउस कीपिंग स्टॉफ क्वारंटीन सेंटर की दूसरी मंजिल स्थित कमरा नंबर-212 के बाहर पहुंचा। वहां एक कर्मचारी ने देखा कि कमरे के बाहर शौच पड़ी हुई थी। पूछताछ करने पर सभी लोग आना-कानी करने लगे। कमरा नंबर-212 में क्वारंटीन फहद और अदनान से पूछा गया तो वह बदसलूकी करने लगे। मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों के पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।