{"_id":"5df9da828ebc3e87b402e521","slug":"jama-masjid-shahi-imam-speaks-on-caa-nothing-to-worry-for-indian-muslims","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून पर शाही इमाम का बयान, बोले- इससे भारतीय मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून पर शाही इमाम का बयान, बोले- इससे भारतीय मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं
Wed, 18 Dec 2019 01:21 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
शाही इमाम अहमद बुखारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया और सीलमपुर हिंसा के बाद बुधवार को जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी सामने आए और नागरिकता कानून को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि विरोध-प्रदर्शन करना भारत के लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार है, कोई ऐसा करने से हमें नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
हालांकि यह बहुत महत्वपूर्ण बात है कि यह प्रदर्शन नियंत्रण में किया जाए और हम अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। उन्होंने लोगों को नागरिकता कानून और एनआरसी के बारे में बताते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून(CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण(NRC) में बहुत अंतर है। एक सीएए है जो कानून बन चुका है और दूसरा एनआरसी है जिसकी सिर्फ घोषणा हुई है और वह कानून नहीं बना है।
विज्ञापन
सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के तहत मुस्लिम शरणार्थी जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत आएंगे उन्हें भारतीय नागरिकता नहीं मिलेगी। इसका उन मुसलमानों से कुछ लेना-देना नहीं है जो भारत में रह रहे हैं।
विज्ञापन