फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jama masjid area man making house gets life threat delhi

जामा मस्जिद इलाके में मकान बनवा रहे व्यक्ति को मिली जान से मारने की धमकी

Fri, 25 Sep 2020 06:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 25 Sep 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
jama masjid area man making house gets life threat delhi
जामा मस्जिद - फोटो : रवि बत्रा

जामा मस्जिद इलाके में मकान का निर्माण कार्य करवा रहे एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़ित ने इलाके के ïबदमाश रेहान गांववाला और उसके सहयोगियों पर उगाही के लिए धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जामा मस्जिद इलाके में रहने वाला एक व्यक्ति अपने पुराने मकान को तोड़कर उसे बनवा रहा है। स्थानीय बिल्डर करीब एक  माह से घर का निर्माण कार्य कर रहे हैं। पीड़ित ने थाने में दी अपनी शिकायत में बताया कि 22 सितंबर की सुबह बिल्डर ने बताया कि देर रात इलाके का बदमाश रेहान गांववाला अपने सहयोगियों के साथ वहां आया था।
विज्ञापन


वह मकान मालिक का नाम और मोबाइल नंबर मांग रहा था। बिल्डर ने बताया कि  मकान मालिक का मोबाइल नंबर उसके पास नहीं है। मकान मालिक अपने इस्तेमाल के लिए मकान बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन रेहान ने उसे धमकाते हुए कहा कि अगर मकान मालिक उसकी मांग को पूरा नहीं करेगा तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। उसने बिल्डर को बताया कि यह बात मकान मालिक तक पहुंचा दे और उसे रेहान से संपर्क करने के लिए कहा।


इस बात की जानकारी मिलने के बाद डरा सहमा मकान मालिक जामा मस्जिद थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और रेहान की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed