फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jam reduce of delhi.

दिल्ली की सड़कों से जाम कम करने की तैयारी

Tue, 14 Oct 2014 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Oct 2014 02:37 AM IST
विज्ञापन
Jam reduce of delhi.

दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक जाम और भीड़ कम करने के लिए आठ मंत्रों पर काम शुरू होगा। केंद्रीय शहरी विकास सचिव शंकर अग्रवाल की अध्यक्षता वाली 17 सदस्यीय समिति ने लोक निर्माण विभाग, डीडीए, डीटीसी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, रेल मंत्रालय, डीएमआरसी और एमसीडी को जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन


सूत्रों केअनुसार शुक्रवार को शहरी विकास सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति की बैठक हुई। इसमें दिल्ली सरकार और सड़क परिवहन से जुड़े विभागों के अधिकारी शामिल हुए। उसमें यह बात सामने आई कि बहुनिकाय व्यवस्था में डीटीसी बस समेत अन्य वाहनों के लिए पार्किंग की कमी, अलग-अलग तरह के वाहनों में खराब इंटीग्रेशन, रेलवे स्टेशन पर भीड़भाड़ की दिक्कत हैं।
विज्ञापन


बैठक में यह बात भी कही गई कि आवागमन पर प्रतिबंध लगाने से गलत प्रभाव पड़ेगा। इसलिए यह तय किया गया है कि कौन सा विभाग क्या काम करेगा। आठ मंत्रों पर काम शुरू करने और प्रस्ताव भेजने केलिए अलग-अलग विभागों को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में इन आठ मंत्रों पर होगा काम
पीडब्ल्यूडी जल्द पूरा करे प्रोजेक्ट, 50 किमी नई एलिवेटेड सड़क व अंडरपास की योजना तैयार करे
डीडीए सभी विभागों के लिए एकीकृत ट्रांसपोर्ट प्लान भीड़ कम करने के लिए तैयार करे।
डीटीसी बस रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम के लिए 4-5 कॉरिडोर की पहचान करे।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय इस्टर्न और वेस्टर्न एक्सप्रेस को पूरा करने का एक्शन प्लान दे।

रेलवे स्टेशन के आसपास आसान ट्रैफिक और रिंग रेलवे के अधिक इस्तेमाल की रूपरेखा बताए।
डीएमआरसी सभी मेट्रो स्टेशन को मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन केहिसाब से रि-डिजाइन करने का प्रस्ताव जमा करे।
दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रोलाइन पर अध्ययन करके अधिक यात्रियों को लाभ पहुंचाने वाले विस्तार का प्रस्ताव बनाए।
सभी स्थानीय निकाय पार्किंग चार्ज में समानता का प्रस्ताव जमा करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed