{"_id":"58485ff94f1c1bf959449a44","slug":"jam-on-nh-8-due-to-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से एनएच-8 रहा जाम, कई वाहन भिड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से एनएच-8 रहा जाम, कई वाहन भिड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम/मानेसर
Updated Thu, 08 Dec 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बुधवार को घना कोहरा होने के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की दीवार तोड़कर ट्रक अंदर घुस गया। वहीं कोहरे के कारण कई जगह पर वाहन टकराने के मामले गाड़ियां टकराने का मामला सामने आया है। एनएसजी परिसर में दीवार में ट्रक टकराने के बाद सुरक्षाकर्मी चौकन्ना हो गए।
विज्ञापन
आनन-फानन में सुरक्षाकर्मी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पुलिस को इस बाबत सूचना दी गई। वहीं, शहर के अन्य हिस्सों में भी ट्रैफिक रेंगकर चला। कोहरे के कारण सुबह इफ्को चौक, शंकर चौक से लेकर एंबियंस मॉल तक पूरा रोड जाम रहा।
विज्ञापन
आलम ये था कि सुबह 11.00 बजे तक धुंध साफ नहीं होने के कारण चालक अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर ही चल रहे थे। दिल्ली से जयपुर की ओर से जाने वाला ट्रक अचानक एनएसजी कैंप में कोहरे के कारण दीवार तोड़कर ट्रक अंदर घुस गया।
विज्ञापन
मानेसर घाटी, आईएमटी चौक मानेसर, बिलासपुर चौक व पंचगांव केएमपी चौक पर के पास कई वाहन आपस में भिड़कर क्षतिग्रस्त हो गये। उधर, रामपुरा-शिकोहपुर फ्लाईओवर पर कोहरे के कारण ट्रक पलट गया। टोल टैक्स खेड़कीदौला पर रोड़ियों से भरा डंपर पलट गया। जिस कारण हाईवे पर ही कट्टे व रोड़ी बिखरने से जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों व सामान को किनारे करवाकर हाईवे को जाम मुक्त कराया।