जेटली मानहानि केस में केजरीवाल समेत छह आप नेताओं की होगी पेशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार मामले को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा किए गए मानहानि केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट में पेश होना होगा।
पटियाला हाउस कोर्ट में आज मानहानि केस की सुनवाई हुई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा छह अन्य आप नेताओं को समन जारी करते हुए 7 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।
बता दें कि डीडीसीए में कथित घोटाले और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर केजरीवाल और आप नेताओं ने केंद्रीय वित्त मंत्री जेटली पर गंभीर आरोप लगाए थे।जिन्हें वित्त मंत्री ने अपनी जनता के बीच उनकी छवि खराब करने वाला करार दिया था।
जेटली ने किया था मानहानि का आपराधिक केस
जेटली ने पिछले दिसंबर में केजरीवाल और अन्य आप नेताओं के खिलाफ हाईकोर्ट में मानहानि का दीवानी मुकदमा और पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का आपराधिक केस दर्ज किया था।
उन्होंने अपनी याचिका में कहा था कि केजरीवाल और आप नेताओं ने डीडीसीए मामले में उनके और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए।
जिससे उनकी जनता के बीच छवि को चोट पहुंची। वहीं केजरीवाल ने इस केस के बाद तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि जेटली केस करके खुद फंस गए हैं।