फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jaitley blamed congress and aap for repeating jai hind

'जो लोग राष्ट्रविरोधी नारे लगाते थे, वे अब जय हिंद बोलने लगे हैं'

Sun, 27 Mar 2016 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Mar 2016 12:51 PM IST
सार

  • वित्तमंत्री ने दिल्ली प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी बैठक को किया संबोधित
  • कहा, राष्ट्रविरोधी नारा लगाने वाले अब बोलने लगे हैं जय हिंद
  • राहुल गांधी और केजरीवाल सरकार पर भी साधा निशाना

विज्ञापन
Jaitley blamed congress and aap for repeating jai hind
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जो लोग अभी तक राष्ट्रविरोधी नारे लगाते थे, वे अब जय हिंद बोलने लगे हैं। भले ही वे भारत माता की जय नहीं कह रहे हैं, लेकिन जय हिंद तो कह रहे हैं। भाजपा राष्ट्रवाद की वैचारिक लड़ाई भी लड़ रही है, जिसमें पहला चरण जीत लिया है।

विज्ञापन


केंद्र और राज्यों में भाजपा को जो जनसमर्थन मिला है, उससे हम पर दो जिम्मेदारियां सीधे-सीधे आई हैं। पहली, देश को भूख से मुक्ति दिला समग्र विकास की ओर ले जाना।
विज्ञापन


दूसरी, राष्ट्रवादी सोच को विकसित करना। दुख होता है कि भारत माता की जय कहने पर भी विवाद होता है और वीर सावरकर के राष्ट्रप्रेम पर संदेह किया जाता है। ये बातें दिल्ली भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिणी दिल्ली में आयोजित प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में जेटली ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगाए जाने के बाद वहां का दौरा किया था।

सावरकर के राष्ट्रवाद पर सवाल उठा रहे हैं। वही लोग अब भारत को तोड़ने की बात करने वाले कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्रवाद से प्रेरित है।

यह अजीब स्थिति है, जहां देश को तोड़ने की बात करना अभिव्यक्ति की आजादी माना जाता है। कानून अथवा संविधान कोई भी इसकी इजाजत नहीं देता। यह सब देश की राजधानी में हो रहा है।

दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए जेटली ने कहा कि इस राज्य में एक ऐसी सरकार है, जो खुद को संविधान के प्रति अराजक कहने में गर्व महसूस करती है। मगर अब उसने राष्ट्रद्रोह में लिप्त तत्वों का समर्थन कर लोकतांत्रिक मर्यादाओं की सीमा रेखा पार कर ली है।

दिल्ली देश की राजधानी होने के साथ-साथ राजनीति की भी राजधानी है। यहां देश का मीडिया केंद्र है। देश के मुद्दे दिल्ली में होनी वाली चर्चाओं से तय होते हैं। आवश्यक है कि दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं की ऐसी टोलियां विकसित करे, जो अल्प समय में बड़ा जन जागरण खड़ा कर सकें।

'हमने केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोली है'

Jaitley blamed congress and aap for repeating jai hind

जेटली ने कहा कि भाजपा को कुछ वर्ष पूर्व तक देश के कुछ क्षेत्र विशेष में सीमित पार्टी माना जाता था। आज लेह-लद्दाख से तिरुअनंतपुरम तक, सौराष्ट्र से इंफाल तक भाजपा का विकास हुआ है। दिल्ली की जनता में केजरीवाल सरकार के विरुद्ध एक निराशा है।

कांग्रेस अप्रासंगिक हो चुकी है, जो छोटे-छोटे राजनीतिक दलों से गठबंधन कर जीवित रहने का प्रयास कर रही है। ऐसे में भाजपा के पास दिल्ली में स्थापित करने का रास्ता साफ है।

बस पार्टी कार्यकर्ताओं को निष्ठा और समर्पण से काम करने की जरूरत है। मुझे विश्वास है कि हम असम में भी सरकार बनाएंगे। सरकार देश में छुपे कालेधन को भी बाहर लाने का प्रयास कर रही है।

इस मौके पर प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि दिल्ली भाजपा ने लगातार संघर्ष कर जिस तरह केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोली है, उससे सरकार पूरी तरह हताश है।

दिल्ली में ऐसी सरकार है, जो राष्ट्रद्रोहियों व अराजक तत्वों की शरणगाह बन गई है। अध्यक्षीय भाषण में प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय कहा कि कार्यकारिणी की बैठक एमसीडी चुनाव के लिए नीति-निर्देश बनाने में सहायक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed