फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jaitley and did not appear in court in a defamation case Kejriwal, defers hearing

मानहानि मामले में कोर्ट में पेश नहीं हुए जेटली और केजरीवाल, सुनवाई टली

Sat, 16 Jul 2016 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Jul 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
Jaitley and did not appear in court in a defamation case Kejriwal, defers hearing
केजरीवाल और जेटली

डीडीसीए विवाद मानहानि मामले में शिकायतकर्ता वित्त मंत्री अरुण जेटली व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को कोर्ट में पेश नहीं हुए। उनके वकीलों ने कोर्ट को बताया कि वे दोनों व्यस्तता के कारण कोर्ट में पेश नहीं हो सकते।

विज्ञापन


इस कारण पटियाला हाउस अदालत के मुख्य महानगर दंडाधिकारी सुमति दास ने मामले की सुनवाई 16 अगस्त तक स्थगित कर दी है। 

अदालत को केजरीवाल के वकीलों ने बताया कि उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी है कि एक ही मामले में फौजदारी व दीवानी मानहानि मुकदमे चल सकते हैं या नहीं। इस याचिका पर हाईकोर्ट में 21 जुलाई को सुनवाई होनी है। 

विज्ञापन

आपराधिक मामले पर स्टे लगाने की थी मांग

Jaitley and did not appear in court in a defamation case Kejriwal, defers hearing
कोर्ट - फोटो : file photo

बता दें कि केजरीवाल ने उनके व अन्य पांच आप नेताओं के खिलाफ दायर मानहानि के आपराधिक मामले पर स्टे लगाने की मांग की थी। केजरीवाल की ओर से बहस करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी ने कहा था कि एक ही आरोप के आधार पर उनके मुवक्किल के खिलाफ एक आपराधिक व एक दीवानी मुकदमे दायर किए गए हैं। 

इनमें से एक मुकदमे पर स्टे लगाया जाना चाहिये। इस अर्जी को निचली अदालत ने 19 मई को खारिज कर दिया था।

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने केजरीवाल समेत छह आप नेताओं पर मानहानि का आपराधिक मुकदमा दायर किया है। इसके साथ ही उन्होंने दस करोड़ के मुआवजे के लिये हाईकोर्ट में दीवानी मुकदमा दायर कर रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed