दिल्ली में 15 अगस्त पर आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी, बड़ी घटना की फिराक में आतंकी
आतंकवादी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। खूफिया सूत्रों के मुताबिक 15 अगस्त के मौके पर आतंकी दिल्ली में हमला करने की फिराक में हैं।
जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी इब्राहिम इस्माइल दिल्ली में आतंकी हमला कर सकता है। इब्राहिम मई 2018 में जम्मू कश्मीर के रास्ते कश्मीर घाटी में घुसा था। उसके बाद इब्राहिम अपना बेस घाटी में लगातार बदल रहा है।
सूत्रों के मुताबिक जैश ने मई 2018 में अपने 2 खतरनाक कमांडरों को एलओसी पार कराकर कश्मीर घाटी में तबाही का प्लान तैयार किया था। रिपोर्ट के मुताबिक जिन दो कमांडरों की कश्मीर में घुसपैठ कराई गई थी उसमें से एक उमर और दूसरा इब्राहिम है। उ
सीमापार से भारत में घुसने की फिराक में 600 आतंकी
भारतीय खुफिया एजेंसियों ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत में घुसपैठ कराने के लिए एक बार फिर तैयारी कर रहा है। पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में मौजूद लॉन्चिंग पैड पर लश्कर, जैश, हिजबुल मुजाहिद्दीन और अल बदर के करीब 600 आतंकवादियों को इकट्ठा किया गया है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि लॉन्च पैड पर इतनी भारी संख्या में इस साल सबसे ज्यादा आतंकवादियों को घुसपैठ के लिए इकट्ठा किया गया है।