फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jain society will provide cheap food in gurgaon

आमजन को सस्ता और शुद्ध भोजन उपलब्ध कराएगा जैन समाज

Mon, 18 Apr 2016 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 18 Apr 2016 09:14 AM IST
सार

  • महावीर जयंती पर विशेष उपलब्धि वालों को पुरस्कार से नवाजा जाएगा 
  • महावीर जयंती पर विशेष उपलब्धि वालों को पुरस्कार से नवाजा जाएगा 
  • गुडग़ांव के सभी जैनियों के बनाए जाएंगे फोटोयुक्त पहचान पत्र

विज्ञापन
jain society will provide cheap food in gurgaon
- फोटो : Demo

विस्तार

जैन समाज आमजन को सस्ता भोजन उपलब्ध कराने की योजना तैयार कर रहा है। महावीर चौक के नजदीक स्थित महावीर पार्क में किचन बनकर तैयार हो रहा है। यहां सभी को शुद्ध साफ और सात्विक भोजन उपलब्ध होगा। जैन समाज नो लोस नो प्रोफिट आधार पर आमजन के लिए यह काम करेगा। यह बात श्री जैन महासभा के अध्यक्ष डा. वीके जैन ने पत्रकारवार्ता के दौरान कही।

विज्ञापन


डा. जैन ने कहा कि श्री जैन महासभा की ओर से 19 अप्रैल को 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जयंती के अवसर पर भगवान महावीर के नाम से अलग-अलग क्षेत्रों में असाधारण कार्यों के लिए प्रतिवर्ष 24 पुरस्कार दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों में पूजा, सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला, व्यवसाय, खेल, जैन संतों की सेवा, दान आदि क्षेत्रों में विशेष कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि संस्था के निर्णय के अनुसार गुडग़ांव में रहने वाले जैन समाज के करीब 3000 लोगों के फोटोयुक्त पहचान पत्र तैयार किए जाएंगे। यह डाटा ऑनलाइन उपलब्ध होगा। एक-दूसरे को जानने का मौका मिलेगा। जैन ने कहा कि महावीर जयंती के उपलक्ष में सदर बाजार जैन मंदिर, सेक्टर-4 जैन मंदिर, पालम विहार, डीएलएफ, झाड़सा गांव, एसएस जैन सभा, तेरा पंथ जैन समाज द्वारा भंडारों का और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयंती के उपलक्ष में 19 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन के मौके पर दूध से मस्तकाभिषेक होगा। ध्वजारोहण, रथयात्रा और सम्मान समारोह का आयोजन महावीर पार्क जैन मंदिर में किया जाएगा।


इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आरती सजाओ, रंगोली, फैंसी ड्रेस का आयोजनप किया जाएगा। इस मौके पर जैन सभा के संरक्षक राजकुमार जैन, उपाध्यक्ष दीपक जैन, सुभाष जैन, नरेश जैन, सतीश जैन, महेश जैन, सुदर्शन जैन, सुरेंद्र जैन, कमल जैन, प्रवक्ता अभय जैन, रतनेश जैन आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed