{"_id":"ab46cf73141430c6f2f9e8d62deecb59","slug":"jain-muni-on-beef-ban-in-maharashtra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट प्रतिबंध पर जैन मुनि ने शिवसेना को लिया आड़े हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट प्रतिबंध पर जैन मुनि ने शिवसेना को लिया आड़े हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 10 Sep 2015 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में जैन धर्म के पर्व पयुर्शण के चलते बीफ और मीट पर प्रतिबंध लगाने के महानगर पालिका के फैसले पर विवाद खड़ा हो गया है। जैन मुनि तरुण सागर महाराज ने भी इस मामले पर टिप्पणी की है।
विज्ञापन
जैन मुनि ने अपने बयान में कहा है कि शिवसेना अपनी राजनीति करे और जैनियों को धर्म नीति न सिखाए। जैन धर्म की अहिंसा पर कटाक्ष न करे। जैन मुनि इन दिनों फरीदाबाद में चतुर्मास प्रवास पर हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जैन धर्म के पर्व पयुर्शण के दौरान मीट की बिक्री पर रोक की मांग करना क्या गुनाह है? अगर जैन समुदाय ने मांग की और सरकार ने उसे सुना तो किसी को चिल्ला-चोट करने की क्या जरूरत है।
विज्ञापन
यह तो सुप्रीम कोर्ट का वर्शों पुराना आदेश रहा है। मुगलकाल में भी जैनियों के पयुर्शण के दौरान किसी भी किस्म की कुर्बानी न करने का शाही फरमान हुआ करता था। जैन मुनि ने कहा कि मारने वाले से बचाने वाला हमेशा बड़ा होता है।
सब जीवों पर दया करो, जिओ और जीने दो, कोई मुझे बताए इस दर्शन में क्या गलत है। याद रखना चाहिए कि जिन्हें दूसरो पर दया नहीं आती उन्हें प्रकृति दया का पात्र बना देती है।