फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jahnvi kidnap case: kidnaper forced to say mom and dad.

जाह्नवी किडनैप: मासूम ने बयां की हकीकत, 5 खुलासे

Tue, 07 Oct 2014 03:35 PM IST
Updated Tue, 07 Oct 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
jahnvi kidnap case: kidnaper forced to say mom and dad.

राजधानी के सबसे सुरक्षित इलाके से गायब हुई तीन साल मासूम जाह्नवी सकुशल मिल गई लेकिन इंडिया गेट से उसे अगवा करने वाला गुनहगार अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

विज्ञापन


घर वापस आने के बाद जाह्नवी ने अपने माता-पिता को अपहरण करने वालों के बारे में बताया। इंडिया गेट से उसके गायब होने और जनकपुरी इलाके के गार्डेन में मिलने तक के बीच जाह्नवी को कहां रखा गया, उसके साथ कैसा व्यवहार किया गया यह सब कुछ उसने बयां किया।
विज्ञापन


जाह्वनी के परिजन उसे वापस पाकर बेहद खुश हैं लेकिन उनकी बेटी ने जो कुछ भी बताया वह काफी सनसनीखेज और हैरान कर देने वाला है। पढ़िए जाह्नवी के अपहरण और उसकी वापसी के बीच क्या-क्या हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मम्मी पापा कहने को किया मजबूर'

jahnvi kidnap case: kidnaper forced to say mom and dad.

जाह्नवी ने बताया कि अपहरण करने वाले के बाद एक महिला और पुरुष ने उसे अपने साथ रखा था। दोनों ने उसे बार-बार मम्मी पापा कहने के लिए मजबूर किया। महिला ने उसके बाल काट दिए जबकि पुरुष ने उसे काफी परेशान भी किया।

जाह्नवी के इस खुलासे के बाद पुलिस मान रही है बच्ची के अपहरण के पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ हो सकता है। वैसे पुलिस इस बात की संभावना से इनकार नहीं कर रही है उसका अपहरण ऐसे दंपति ने किया हो जिसकी अपनी कोई संतान नहीं है।

पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है, इसके लिए सेटेलाइट और इंडिया गेट के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज देखी जा रही है। जाह्नवी के परिजनों ने बताया कि घर वापसी के बाद वह काफी खुश है। पिछली घटना के बारे में उससे ज्यादा सवाल नहीं किए जा रहे हैं।

'खाने को दी मैगी और चॉकलेट'

jahnvi kidnap case: kidnaper forced to say mom and dad.

जाह्नवी ने अपने माता-पिता को बताया कि अपहण करने वाले दंपति ने उसे खाने को चॉकलेट और मैगी देते थे। साथ ही जूस भी पिलाते थे। दोनों उसे प्यार भी करते थे और खुश रखने की कोशिश करते थे। हालांकि कभी-कभी उन्होंने उसे परेशान भी किया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जाह्नवी के मिलने के बाद राममनोहर लोहिया अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच कराई थी। जांच में उसके साथ किसी तरह की अप्रिय घटना होने की बात सामने नहीं आई है।

उसके शरीर पर चोट के कोई निशान भी नहीं पाए गए। पुलिस अधिकारी मान रहे है कि आरोपी ने बच्ची को ठीक से रखा था। वह फिलहाल काफी खुश है।

पहचान छिपाने के लिए किया गंजा

jahnvi kidnap case: kidnaper forced to say mom and dad.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए बच्ची को गंजा किया था। माना जा रहा है कि आरोपी ने किसी नाई से उसके बाल कटवाए थे। मामले में सुराग हासिल करने के लिए पुलिस की टीम हरी नगर, तिलक नगर और लाजवंती गार्डन आदि आसपास की जगहों के नाइयों से पूछताछ करने में जुटी है।

हालांकि‌ जाह्वनी ने खुद इस बात की ओर इशारा किया है कि उसे अपने पास रखने वाली महिला ने ही उसके बाल काटे थे। अगर ऐसा है तो पुलिस के लिए थोड़ा मुश्किल काम होगा उन्हें ढूंढ़ना।

अधिकारियों ने मामले की तफ्तीश नई दिल्ली जिले के तिलक मार्ग थाने से लेकर जिले की डिस्ट्रिक इंवेस्टीगेशन यूनिट (डीआईयू) को सौंप दी गई है। इसके साथ ही आरोपी को धर दबोचने के लिए दिल्ली पुलिस की अन्य यूनिटों को भी लगाया गया है।

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को भी लगाया गया है।

इनाम लेने वालों की भी बड़ी तादाद

jahnvi kidnap case: kidnaper forced to say mom and dad.

जाह्नवी के इंडिया गेट से गायब होने के बाद पुलिस ने पोस्टर जारी किए थे। दिल्ली पुलिस ने जाह्नवी के बारे में सूचना देने वाले को 50 हजार रुपए देने की घोषणा भी की थी। इसके बाद पुलिस के पास मुंबई, झांसी व नोएडा आदि जगहों से करीब एक दर्जन फोन आए थे।

मुंबई से फोन करने वाले ने जाह्नवी की शक्ल से मिलती-जुलती बच्ची देखने की बात कही थी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मुंबई गई थी। इस तरह फोन देश भर से फोन आए थे। सबसे ज्यादा फोन दिल्ली में कई जगहों से आए थे। जहां से फोन आते थे पुलिस वहां जाती थी।

हालांकि हर जगह जाने के बाद पुलिस को निराशा ही हाथ लगती रही। लेकिन रविवार देर शाम आई फोन कॉल के बाद पुलिस का चेहरा खिल उठा और जनकपुरी इलाके से जाह्नवी मिल गई। उसके गले में एक तख्ती लटक रही थी, जिस पर लिखा था- 'मेरा नाम जानवी है, मैं इंडिया गेट से गायब हुई थी'।

सोशल मीडिया ने निभाई बड़ी भूमिका

jahnvi kidnap case: kidnaper forced to say mom and dad.

एक हफ्ते से बेटी की तलाश में फिर रहे जाह्मवी के माता-पिता उसके घर आने से काफी खुश हैं। जाह्नवी के पिता ने कहा कि पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि उनकी बच्ची का अपहरण हुआ था या नहीं।

उन्होंने मीडिया को भी काफी धन्यवाद‌ दिया जिसने इस मुद्दे को आगे बढ़ाया और उनकी बच्ची आज वापस घर पर है। पिछले हफ्ते जाह्नवी के लापता हो जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उसके फोटो और लापता होने की खबर वायरल हो गई थी।

लोगों के बीच में पैम्फलेट और पोस्टर आदि बांटने के साथ ही उसकी तस्वीर को बसों और अन्य वाहनों पर चस्पा भी किया गया था। पुलिस का कहना है कि जाह्नवी के मिलने में सोशल ‌मीडिया ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।

'भगवान ने हमारी सुन ली'

jahnvi kidnap case: kidnaper forced to say mom and dad.

पश्चिमी दिल्ली के रघुवीर नगर में स्थित जाह्नवी के घर में रविवार रात को ही दीपावली मनाई गई। उसने नानी की गोद में बैठकर सभी को हैप्पी दीपावली और धन्यवाद कहा। बेटी के घर वापस आते ही मां शीतल और पिता राकेश समेत पूरे परिवार के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई वहीं पड़ोसियों ने कॉलोनी में ढोल बजाया और पटाखे चलाकर उसके सकुशल लौटने का जश्न मनाया।
 
जाह्नवी के पिता राकेश का कहना था कि उसकी बेटी को फिर से जन्म हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्हें रविवार शाम को लाजवंती के पास एक बच्चे ने उन्हें फोन कर जाह्नवी के मिलने की जानकारी दी। उन्होंने भगवान, मीडिया और पुलिस का धन्यवाद दिया। राकेश का कहना है कि उसकी बेटी को ऐसे दंपति ने चुराया होगा जिनके बच्चा नहीं होगा।

राकेश ने आरोपी दंपति के लिए भी भगवान दुआ की। वहीं मां शीतल का कहना था कि बेटी के घर लौटने से उनकी जिंदगी में रौनक लौट आई है। उन्होंने पुलिस और पड़ोसियों को धन्यवाद दिया। वहीं जाह्नवी के दादा जगदीश लाल ने कहा कि पोती के जाने के बाद उनका खाना पीना सब छूट गया था। अब भगवान ने उनकी सुन ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed