फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jaguar turns into ball of fire on Delhi-Jaipur highway

Gurugram : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आग का गोला बनी जगुआर, जलकर खाक हुई 78 लाख की कार

Wed, 29 Nov 2023 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Nov 2023 06:25 AM IST
सार

हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि जगुआर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी।

विज्ञापन
Jaguar turns into ball of fire on Delhi-Jaipur highway
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मंगलवार दोपहर करीब दो बजे मानेसर पॉलिटेक्निक में करीब 78 लाख की जगुआर कार अचानक आग का गोला बन गई। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि जगुआर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी।

विज्ञापन


फायर अधिकारी रमेश सैनी ने बताया कि कार बादशाहपुर निवासी एक व्यक्ति की कार थी। दोपहर में जयपुर की ओर से चालक आ जा रहा था। मानेसर कॉलेज के पास अचानक कार में आग लग गई। हालांकि चालक समय से कार से बाहर आ गया। उन्होंने बताया कि जगुआर को बचाने के प्रयास किया गया लेकिन पूरी तरह चल गई। माना जा रहा हैं कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। 
विज्ञापन


गनीमत ये रही कि कार चालक ने समय रहते गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। इस आगजनी की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन दमकल की गाड़ी जब तक मौके पर पहुंची, उससे पहले ही आग ने गाड़ी को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। बता दें कि सोमवार को गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेसवे  पर एक  कार में आग लग गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed