फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jaggu Pehlwan murder case life imprisonment to killer

जग्गू पहलवान हत्याकांड: 2012 में गोलियों की आवाज से थर्रा उठा था टीला मोड़, हत्यारे को आजीवन कारावास

Sat, 30 Apr 2022 10:48 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 30 Apr 2022 10:48 PM IST
सार

जग्गू पहलवान के परिवार के लोगों ने भोला उर्फ राजवीर, पिंकी और एक अन्य के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जग्गू पहलवान की हत्या करने वाले को अदालत ने दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
Jaggu Pehlwan murder case life imprisonment to killer
जग्गू पहलवान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

10 साल पहले सुपारी किलर और गैंगस्टर जग्गू पहलवान की हत्या करने वाले को अदालत ने दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। ईसी एक्ट के विशेष न्यायाधीश निर्मल चंद्र सेमवाल की अदालत ने दोषी पर 40 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। मुकदमे के विचारण के दौरान एक आरोपी पिंकी की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य आरोपी की फाइल अलग कर दी गई। राजवीर उर्फ भोला के मामले में शनिवार को सुनवाई पूरी हुई।

विज्ञापन


सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संजय त्यागी ने बताया कि कुख्यात बदमाश जगपाल उर्फ जग्गू पहलवान से उसके विरोधी गैंग के बदमाश रंजिश मानते थे। गैंगस्टर व सुपारी किलर जग्गू पहलवान पर हत्या, रंगदारी, जानलेवा हमला करने सहित कई गंभीर धाराओं में 100 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वर्ष 2012 में ही जग्गू पहलवान पर तत्कालीन एसएसपी गाजियाबाद को धमकी देने का आरोप लगा था।

विज्ञापन

28 दिसंबर 2012 को हुई थी हत्या 

जग्गू 28 दिसंबर 2012 को लोनी थाना क्षेत्र के टीला मोड़ स्थित एक दुकान पर बैठा था। तभी बाइक और कार में सवार बदमाश आए। बदमाशों ने  जग्गू पहलवान पहलवान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए मौके से फरार हो गए। जग्गू की मौके पर ही मौत हो गई थी। जग्गू पहलवान के परिवार के लोगों ने भोला उर्फ  राजवीर, पिंकी और एक अन्य को नामजद कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर राजवीर उर्फ भोला, पिंकी व एक अन्य को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed