{"_id":"54218c26f91c2f9363a892dc6e24eb1c","slug":"jaggu-gang-henchmen-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जग्गू गैंग के गुर्गे पर बरसाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जग्गू गैंग के गुर्गे पर बरसाईं गोलियां
अमर उजाला, लोनी
Updated Tue, 01 Apr 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी में एक बार फिर गैंगवार होते-होते बची। अपने साथी ओमी पहलवान की हत्या का बदला लेने के लिए भोला गैंग के तीन बदमाशों ने जग्गू गैंग के सतपाल पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
जान बचाकर भागते हुए सतपाल पड़ोसी राजकुमार के घर में घुस गया और छत से कूदकर फरार हो गया। गोलियां चलाते राजकुमार के घर में घुसे बदमाशों की गोली से राजकुमार की पत्नी अंजू घायल हो गई।
विज्ञापन
राजकुमार ने पत्नी को जीटीबी में भर्ती कराकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया। बता दें कि सतपाल और उसका छोटा भाई सुभाष जग्गू गैंग के सदस्य हैं। सुभाष ओमी की हत्या में नामजद था। उस पर पांच हजार का इनाम है।
विज्ञापन
रिस्तल निवासी राजकुमार ने बताया कि रविवार रात 10 बजे बाइक सवार तीन बदमाश सतपाल के घर में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। भागता हुआ सतपाल उसके घर में घुसा और छत से भाग गया।
पीछे-पीछे आए बदमाशों की एक गोली उसकी पत्नी अंजू की टांग में लगी जबकि उसकी मां जस्सो देवी, छोटा भाई सतीश, उसकी भाभी कृष्णा एवं तीन बच्चे बच गए। बदमाश सतपाल को ढूंढते रहे, लेकिन वह नहीं मिला तो वापस लौट गए।
जग्गू पहलवान की हत्या में शामिल था ओमी
सुपारी किलर जग्गू पहलवान की जावली के भोला गैंग ने 18 दिसंबर 2012 में हत्या कर दी थी। ओमी इसमें शामिल था। जग्गू गैंग ने 19 सितंबर 2013 को ओमी पहलवान की हत्या करके जग्गू के कत्ल का बदला लिया।
गैंगवार में हुआ हमला
19 सितंबर को कोतवालपुर गांव में भोला गैंग के ओमी की हत्या कर दी गई थी। ओमी के साथ बैठे पवन की भी गोली लगने से मौत हो गई थी। ओमी एवं पवन की हत्या का बदला लेने के लिए ही सतपाल पर हमला किया गया।