{"_id":"5cf2ec0691acf10b136f4a350d3a7052","slug":"jagannath-rath-yatra-today-exit-at-route-diversion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगन्नाथ रथयात्रा आज, रूट डायवर्जन देखकर निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगन्नाथ रथयात्रा आज, रूट डायवर्जन देखकर निकलें
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 08 Feb 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
जगन्नाथ रथयात्रा के मद्देनजर रविवार को शहर में कई स्थानों पर रूट डायवर्जन रहेगा। इसलिए जाम से बचने के लिए घर से डायवर्जन की पूरी जानकारी लेकर ही निकलें।
विज्ञापन
टीआई अनिल कुमार ने बताया रथयात्रा सुबह 11 बजे नवयुग मार्केट से दिल्ली गेट, डासना गेट, मालीवाड़ा चौक, बसंत चौक, नासिरपुर फाटक, कविनगर रामलीला मैदान, इंग्राहम चौक, हरेकृष्ण मार्ग होते हुए इस्कॉन मंदिर राजनगर सेक्टर-10 पहुंचेगी।
विज्ञापन
लिहाजा इन मार्गों का ट्रैफिक उस वक्त रोक दिया जाएगा, जब यात्रा वहां पहुंचेगी। यात्रा निकलने के बाद ट्रैफिक चालू कर दिया जाएगा। यात्रा निकलने के बाद ही ट्रैफिक चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
टीआई ने बताया कि रथ यात्रा के दौरान और भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन में और परिवर्तन किया जा सकता है।