{"_id":"c8959746a132bfec31347ed95f678a0b","slug":"jack-lifting-the-roof-collapsed-during-the-two-storey-house-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैक से छत उठाते समय दो मंजिला मकान, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैक से छत उठाते समय दो मंजिला मकान, पांच घायल
अमर उजाला, लोनी
Updated Fri, 26 Jun 2015 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरांचल कालोनी में बारिश के दौरान बृहस्पतिवार सुबह दो मंजिला मकान ढह गया। मलबे में दबकर मकान मालिक का बेटा और चार मजदूर घायल हो गए, जिन्हें लोगों की मदद से पुलिस ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अस्पताल में एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय मजदूर जैक के माध्यम से मकान की छत को ऊपर उठा रहे थे। इस दौरान छत भरभराकर गिर गई।
उत्तरांचल कालोनी में अशोक कुमार परिवार सहित रहते हैं। वह लोनी स्थित एक सिनेमा हॉल में चौकीदार हैं। कालोनी की सड़कें ऊंची होने के कारण वह अपने मकान की छत को जैक लगवाकर उठवा रहे थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह बारिश के दौरान ही ठेकेदार ने जैक लगाकर छत उठाने का काम शुरू किया। इस दौरान छत अचानक ही भरभराकर गिर गई। मलबे में अशोक कुमार का बेटा राजा व मजदूर संतोष, विनोद, रामू व बालकराम दब गए, जबकि एक मजदूर ने बाहर भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
चीखपुकार सुनकर कालोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर मलबे में दबे लोगों को निकालना शुरू किया। पुलिस, फायर ब्रिगेड और डेरा सच्चा सौदा के सदस्यों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मजदूर विनोद की हालत गंभीर बनी हुई है।
तीन अन्य मजदूरों और राजा के हाथ तथा पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद एसडीएम लोनी जयपाल सिंह यादव, सीओ लोनी अनिल कुमार, नगर पालिका ईओ डीके राय मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि घटना मकान मालिक और ठेकेदार की लापरवाही के कारण हुई है।
छत गार्डर और पटिया से बनी थी, जिसे ऊपर उठाया ही नहीं जा सकता है। ऐसे में मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
वहीं, सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने मलबे की जांच कर यह साफ किया कि वहां कोई और आदमी नहीं दबा है। इसके बाद प्रशासन की टीम ने घर की बची हुई दीवार को ढहा दिया।