फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   JAC Counselling: Register today for admission to BTech-BArch courses

जैक काउंसलिंग: बीटेक-बीआर्क पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आज से करें पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
पांच संस्थानों की 6000 से अधिक सीटों पर मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के पांच प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में बीटेक और बीआर्क पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ज्वाॅइंट एडमिशन काउंसलिंग (जैक) की पंजीकरण प्रक्रिया बुधवार, 28 मई सुबह 10 बजे से शुरू होगी। जेईई मेन 2026 में सफल अभ्यर्थी 9 जून रात 11:30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान छात्रों को अधिक से अधिक विकल्प और प्राथमिकताएं भरने की सलाह दी गई है।

जैक काउंसलिंग के तहत इस बार नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसयूटी), दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू), इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वूमेन (आईजीडीटीयूडब्ल्यू), इन्द्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली (आईआईआईटीडी) और दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) में दाखिले होंगे। इन संस्थानों की 80 से अधिक स्नातक शाखाओं में 6000 से अधिक बीटेक और बीआर्क सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन जैक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकेगा। इसके लिए उम्मीदवारों को 1500 रुपये पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। शुल्क के बिना आवेदन अमान्य माना जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष डीएसईयू इस काउंसलिंग प्रक्रिया का हिस्सा नहीं था, लेकिन इस बार वह भी बीटेक प्रवेश इसी प्रक्रिया के जरिए करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीट आवंटन के चार ऑनलाइन राउंड और एक स्पॉट राउंड
इन पांचों संस्थानों में 85 प्रतिशत सीटें दिल्ली क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं, जबकि 15 प्रतिशत सीटों पर दिल्ली से बाहर के अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी और दिशा-निर्देशों वाला दाखिला ब्रोशर भी जारी कर दिया गया है। पंजीकरण के बाद सीट आवंटन के चार ऑनलाइन राउंड आयोजित होंगे, जबकि अंत में एक ऑनलाइन स्पॉट राउंड भी होगा। इस वर्ष जैक काउंसलिंग के लिए एनएसयूटी को नोडल संस्थान बनाया गया है।

दलालों से सावधान रहने की अपील
छात्रों और अभिभावकों को फर्जी एजेंटों और दलालों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन, पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी। सभी दाखिले केवल जेईई मेन की कॉमन रैंक लिस्ट के आधार पर होंगे। किसी एजेंट, सिफारिश या अतिरिक्त भुगतान का इसमें कोई स्थान नहीं है। छात्रों से केवल आधिकारिक सूचना और वेबसाइट पर भरोसा करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed