फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jaat reservation protest in gurgaon and faridabad

जाट आंदोलन : दिल्ली के आगे नहीं जा पा रहीं ट्रेनें

Fri, 19 Feb 2016 06:15 PM IST
Updated Fri, 19 Feb 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
jaat reservation protest in gurgaon and faridabad

जाट आंदोलन के चलते फरीदाबाद का रोहतक से संपर्क  कट गया है। रोहतक जाने वाली सभी ट्रेनों को दिल्ली में ही रद्द कर उसे वापस भेजा जा रहा है। ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

विज्ञापन


मजबूरी में रेलवे को कई गाड़ियां का परिचालन बंद करना पड़ा है। इससे शनिवार से रेल यात्रियों की परेशानी और बढ़ने वाली है। दो पंजाब मेल और तूफान एक्सप्रेस के निरस्तीकरण को लेकर रेलवे की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


शनिवार और रविवार को यह दोनों ट्रेन अप डाउन में निरस्त रहेंगी। इसके अलावा रोहतक कोसीकलां पैसेंजर को भी सिर्फ निजामुद्दीन तक संचालित किया जा रहा है।

इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक कम से कम रूट डायवर्ट करके ट्रेनों को उनके गंतव्य स्टेशन तक पहुंचाया जा रहा था।

ज्ञात हो कि पिछले एक हफ्ते से जाट समुदाय के लोगों ने आरक्षण की मांग को लेकर दिल्ली रोहतक रूट को पूरी तरह बाधित कर रखा है।

रेलवे ट्रैक बाधित करने के चलते अभी तक फरीदाबाद होते हुए रोहतक की ओर जाने वाली पंजाब मेल, तूफान एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस को रोहतक की जगह पानीपत के रास्ते चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेट से चल रही ट्रेनें

jaat reservation protest in gurgaon and faridabad

रूट परिवर्तन होने के कारण ट्रेनें अधिक लेट चल रही थीं। ऐसे में ट्रेन को चलाने के लिए रैक का अभाव हो गया है। समस्या को देखते हुए रेलवे ने अब प्रभावित ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है।

शुक्रवार को जारी की गई सूचना के अनुसार मुंबई से फि रोजपुर जाने वाली पंजाब मेल 20 व 21 को अप डाउन में रद्द रहेगी। इसी तरह श्रीगंगानगर से हावड़ा जाने की दिशा में तूफान एक्सप्रेस 22 व 23 फरवरी, हावड़ा से श्रीगंगानगर जाने की दिशा में 20 व 21 फरवरी को रद्द रहेगी।

जबकि मुंबई से फिरोजपुर जाने वाली जनता एक्सप्रेस अब नई दिल्ली तक ही संचालित की जाएगी। वहीं अंडमान, नवयुग, दुर्गावती, कोटा-कटरा एक्सप्रेस, हिमसागर एक्सप्रेस अब रोहतक की जगह पानीपत के रास्ते सीधा लुधियाना पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed